Netflix पर आते ही छाई 2 साल पहले रिलीज हुई फिल्म, जीत चुकी 5 ऑस्कर; क्या आपने देखी?

Netflix Trending Movie: नेटफ्लिक्स पर कई फिल्में ऐसी हैं जो रिलीज होते ही ट्रेंड करने लगती हैं. आज हम एक ऐसी फिल्म की बात करने जा रहे हैं जो 2 साल पहले रिलीज हुई थी और आज भी ये फिल्म नेटफ्लिक्स की टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में शामिल है. वीकेंड पर देखने के लिए ये फिल्म परफेक्ट चॉइस है. चलिए जानते हैं लिस्ट हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं?

anora movie netflix trending
1 / 8

विज्ञापन

क्या है फिल्म का नाम?

क्या है फिल्म का नाम?2 / 8

नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल इस फिल्म का नाम 'अनोरा' है. साल 2024 में रिलीज हुई इस फिल्म ने ऑडियंस का बहुत दिल जीता है. ये ही वजह है कि आज ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर अभी भी ट्रेंड कर रही है.

विज्ञापन

'अनोरा' ने जीते 5 ऑस्कर

'अनोरा' ने जीते 5 ऑस्कर3 / 8

'अनोरा' फिल्म की खास बात ये है कि ये साल 2025 के ऑस्कर में 5 अवॉर्ड्स जीत चुकी है. इस फिल्म को ऑस्कर में बेस्ट फिल्म, बेस्ट एक्ट्रेस, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट फिल्म एडिटिंग, बेस्ट ओरिजनल स्क्रीनप्ले और बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के अवॉर्ड्स मिले थे.

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी4 / 8

शॉन बेकर के डायरेक्शन में बनी 'अनोरा' फिल्म की कहानी अनोरा नाम की लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है. अनोरा न्यूयॉर्क में रहने वाली एक युवा उज्बेक-अमेरिकी स्ट्रिपर होती है. जो अपनी मेहनत से अपना जीवन जी रही होती है.

विज्ञापन

कहानी में ट्विस्ट एंड टर्न्स

कहानी में ट्विस्ट एंड टर्न्स5 / 8

फिल्म की कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब अनोरा की लाइफ में वान्या की एंट्री होती है. वान्या अनोरा को 1 हफ्ते की गर्लफ्रेंड बनने के लिए मोटा पैसा देता है. गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड का नाटक करते हुए दोनों के बीच नजदीकियां आ जाती है.

क्लाइमैक्स है फिल्म की जान

क्लाइमैक्स है फिल्म की जान6 / 8

'अनोरा' फिल्म की कहानी तब बदलती है जब वान्या अनोरा से शादी करने का मन बनाता है. इस दौरान उनकी लाइफ में कईं उतार-चढ़ाव आते हैं. क्लाइमैक्स में क्या होता है ये जानने के लिए आपको नेटफ्लिक्स पर इस फिल्म को देखना होगा.

विज्ञापन

'अनोरा' की स्टार कास्ट

'अनोरा' की स्टार कास्ट7 / 8

फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें माइकी मैडिसन, मार्क एडेलस्टीन, युरा बोरिसोव, आइवी वॉक, एला रुबिन और लूना सोफिया मिरांडा लीड रोल में हैं. फैंस को इन सभी सितारों की एक्टिंग काफी पसंद आई.

'अनोरा' मूवी की क्या है IMDb रेटिंग?

'अनोरा' मूवी की क्या है IMDb रेटिंग?8 / 8

वहीं नेटफ्लिक्स की इस ट्रेंडिंग फिल्म को आईएमडीबी पर 7.4 आईएमडीबी रेटिंग मिली हुई है. अगर आप वीकेंड पर कुछ नए कंटेंट की तलाश में हैं तो ये फिल्म बिंज वॉच करने के लिए परफेक्ट चॉइस है. आप इस फिल्म को अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन