2 घंटे 20 मिनट की थ्रिलर और ड्रामा ने Netflix पर मचाई धूम! 1 महीने से कर रही ट्रेंड

Netflix Trending Movie: नेटफ्लिक्स की टॉप 5 ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल 2 घंटे 20 मिनट की थ्रिलर-ड्रामा फिल्म को वीकेंड वॉच लिस्ट में शामिल कर सकते हैं. इस फिल्म में सस्पेंस और ट्विस्ट भरपूर मिलेगा. चलिए जानते हैं आखिर फिल्म का नाम क्या है.

ikka movie trending on netflix
1 / 6

Netflix Trending Movie: अगर आप थ्रिलर फिल्मों के शौकीन हैं तो नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग फिल्म को अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इस फिल्म में आपको सस्पेंस और ड्रामा से भरपूर सीन्स देखने को मिलेंगे. 1 महीने से ये फिल्म नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में छाई हुई है. चलिए आपको भी बताते हैं नेटफ्लिक्स की इस ट्रेंडिंग फिल्म का नाम क्या है.  

विज्ञापन

नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग फिल्म

नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग फिल्म2 / 6

नेटफ्लिक्स की इस ट्रेंडिंग फिल्म का नाम 'इक्का' है. 2 घंटे 20 मिनट की इस फिल्म में आपको एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे. फिल्म के हर सीन में एक ऐसा सस्पेंस छुपा है जो फिल्म के क्लाइमैक्स में ही खुलता है. ये फिल्म 10 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी और आज लगभग 1 महीने बाद भी ये 5 नंबर पर ट्रेंड कर रही है.

विज्ञापन

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी3 / 6

फिल्म की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी फेमस वकील अर्जुन मेहरा के इर्द-गिर्द घूमती है. अर्जुन एक ऐसा वकील होता है जो हमेशा सही का ही साथ देता है और अपने करियर में एक भी केस नहीं हारता. वहीं कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब अर्जुन मेहरा को एक पॉपुलर नेता के बेटे शौर्यमान गौर का केस लड़ना पड़ता है.

हर सीन में छुपा सस्पेंस

हर सीन में छुपा सस्पेंस4 / 6

शौर्यमान गौर पर एक लड़की को मोलेस्ट करना और उसकी हत्या करने का आरोप लगता है. अर्जुन मेहरा पहले इस केस को लेने से मना कर देता है, लेकिन बाद में उसकी लाइफ में कुछ ऐसा होता है कि उसे मजबूरी में शौर्यमान गौर का केस लड़ना पड़ता है. फिल्म के क्लाइमैक्स में सारे राज खुलते हैं. आगे की कहानी जानने के लिए आपको ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर देखनी होगी.

विज्ञापन

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म की स्टारकास्ट5 / 6

फिल्म में अर्जुन मेहरा का किरदार सनी देओल ने निभाया है. वहीं शौर्यमान गौर के किरदार में अक्षय खन्ना नजर आए हैं. इसके साथ ही फिल्म में अर्जुन मेहरा और शौर्यमान गौर के साथ-साथ दीया मिर्जा और तिलोत्तमा शोम भी लीड रोल में हैं. वहीं इस फिल्म को सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने डायरेक्ट किया है.

फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग

फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग6 / 6

नेटफ्लिक्स की ये ट्रेंडिंग फिल्म रिलीज होते ही ओटीटी पर छा गई थी. वहीं सोशल मीडिया पर भी फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला. इस फिल्म में सनी देओल और अक्षय खन्ना को ऑडियंस ने काफी सालों बाद साथ देखा है. वहीं फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इसकी रेटिंग 5.5 है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन