Netflix पर दस्तक देते ही ट्रेंडिंग बनी 94 मिनट की ये फिल्म, एक्शन-क्राइम और थ्रिलर ने ने बढ़ाई धड़कनें!

Netflix Trending Movie: नेटफ्लिक्स पर कई फिल्में और सीरीज ऐसी हैं जो रिलीज होते ही ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गई हैं. आज हम एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं जो हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है और आते ही इस फिल्म ने टॉप 10 में अपनी जगह बना ली है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर हम किस फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं?

Netflix trending movie 180
1 / 8

विज्ञापन

नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग फिल्म

नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग फिल्म2 / 8

नेटफ्लिक्स की इस ट्रेंडिंग फिल्म का नाम '180' है. ये फिल्म 17 अप्रैल को ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई है. वहीं ओटीटी पर दस्तक देते ही इस फिल्म ने ऑडियंस के दिलों में अपनी अलग जगह बना ली है. ये ही वजह है कि ये टॉप 9 पर ट्रेंड कर रही है.

विज्ञापन

मूवी की कहानी

मूवी की कहानी3 / 8

एलेक्स याजबेक के डायरेक्टर में बनी '180' मूवी में आपको एक्शन, सस्पेंस, क्राइम और थ्रिलर पर भरपूर डोज मिलेगा. वहीं फिल्म की कहानी एक पिता के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपने बेटे के बदला लेते दिखाई देता है.

कहानी में ट्विस्ट

कहानी में ट्विस्ट4 / 8

दरअसल कहानी में दिखाया गया है कि पिता जैक की सड़क पर झड़प हो जाती है. इस घटना में जैक के बेटे की हालत गंभीर हो जाती है और वो उसका बदला लेने के लिए उन लोगों से उलझ पड़ता है, जिनकी वजह से जैक के बेटे की हालत खराब होती है.

विज्ञापन

इमोशनल स्टोरी से भरी है फिल्म

इमोशनल स्टोरी से भरी है फिल्म5 / 8

फिल्म की कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, वैसे-वैसे फिल्म में नए ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलते हैं. इस दौरान जैक को भी कई भावनात्मक घटनाओं से सामना करना पड़ता है और कहानी पूरी तरह से बदले की कहानी बन जाती है.

क्लाइमैक्स है फिल्म की जान

क्लाइमैक्स है फिल्म की जान6 / 8

अगर आप भी क्राइम, एक्शन, थ्रिलर और सस्पेंस से भरी फिल्में देखने के शौकीन हैं तो ये फिल्म आप अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. कहानी के क्लाइमैक्स में आपको मजेदार ट्विस्ट देखने को मिलेंगे, जिसे डिटेल में जानने के लिए आपको ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर देखनी होगी.

विज्ञापन

'180' ने इस फिल्म को धकेला नीचे

'180' ने इस फिल्म को धकेला नीचे7 / 8

नेटफ्लिक्स की इस ट्रेंडिंग फिल्म ने संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की फिल्म 'वध 2' को भी ट्रेंडिंग लिस्ट से पीछे धकेल दिया है. जहां '180' मूवी 9वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है तो वहीं नीना गुप्ता की 'वध 2' 10वें नंबर पर छाई हुई है.

फिल्म की स्टारकास्ट और IMDb रेटिंग

फिल्म की स्टारकास्ट और IMDb रेटिंग8 / 8

फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें प्रिंस ग्रूटबूम, वॉरेन मासेमोला, नोक्सोलो डलामिनी, फाना मोकोएना और डैनिका डी ला रे लीड रोल में नजर आए हैं. वहीं फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग फिलहाल 4.6 है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन