Netflix पर ट्रेंड हो रहे ये 8 जबरदस्त शो, कॉमेडी से लेकर स्पाई-थ्रिलर कहानियों से उड़ जाएगी आपकी नींद, देखें लिस्ट

Netflix Top Trending Shows India: नेटफ्लिक्स पर इस समय ये 8 जबरदस्त शोज ट्रेंड हो रहे हैं. टॉप ट्रेडिंग स्पाई-थ्रिलर कहानियों के साथ साथ कॉमेडी शोज का भी तड़का मिलेगा. कई लोग इन शोज को binge-watch कर रहे हैं. आप भी इस वीकेंड इन शोज का मजा ले सकते हैं.

Netflix Top Trending Shows India
1 / 9
Netflix Top Trending Shows India

नेटफ्लिक्स पर इस समय ये 8 जबरदस्त शोज ट्रेंड हो रहे हैं. टॉप ट्रेडिंग स्पाई-थ्रिलर कहानियों के साथ साथ कॉमेडी शोज का भी तड़का मिलेगा. कई लोग इन शोज को binge-watch कर रहे हैं. आप भी इस वीकेंड इन शोज का मजा ले सकते हैं.  

विज्ञापन

वन पीस

वन पीस2 / 9

यह एक लाइव एक्शन सीरीज पाइरेट एडवेंचर की मस्त कहानी है. इसमें लफ्फी और उसके दोस्त समुद्र में खजाना ढूंढते हैं. एक्शन, दोस्ती और मजेदार किरदारों से भरी ये सीरीज सीजन 2 के साथ और भी धमाकेदार हो गई है. बच्चे से लेकर बड़े सबको पसंद आ रही है.

विज्ञापन

समथिंग वेरी बैड गोइंग टू हैपन

समथिंग वेरी बैड गोइंग टू हैपन 3 / 9

इस शो के नाम से ही लगता है कि कुछ गड़बड़ होने वाली है. ये थ्रिलर शो टेंशन से भरपूर है. इसकी कहानी में अचानक घटनाएं होती हैं जो दर्शकों को चौंका देती हैं. अगर आपको सस्पेंस और अनप्रेडिक्टेबल स्टोरी पसंद है तो ये शो आपकी नींद उड़ा देगा.

डिटेक्टिव होल

 डिटेक्टिव होल4 / 9

ये शो जासूसी कहानी पर आधारित है. इसमें डिटेक्टिव होल मुश्किल केस सॉल्व करता है. सीरियल किलर और कोरप्शन की मिली-जुली कहानी रोमांच बढ़ाती है. हर एपिसोड में नया ट्विस्ट आता है. थ्रिलर लवर्स के लिए परफेक्ट शो है.

विज्ञापन

तस्करी: द स्मगलर्स वेब

तस्करी: द स्मगलर्स वेब5 / 9

ये स्पाई-थ्रिलर शो तस्करी के दुनिया में ले जाता है. इसमें शो एक्शन, खतरा और स्मार्ट प्लानिंग से भरी कहानी है. अगर आपको जासूसी और क्राइम स्टोरी पसंद है तो ये शो आपको बांधे रखेगा. वेब जैसी साजिशें देखकर मजा आएगा. इंडिया में इसे खूब देखा जा रहा है.

मामला लीगल है

मामला लीगल है6 / 9

इसमें कोर्टरूम में हंसी-मजाक का तूफान दिखाया गया है. पटपड़गंज कोर्ट के अजीब वकील और स्टाफ बेतुके केस हैंडल करते हैं. रवि किशन और निधि बिश्त जैसे कलाकारों की अदाकारी कमाल की है. बता दें कि इसका सीजन 2 भी आने वाला है.

विज्ञापन

रेडियोएक्टिव इमरजेंसी

रेडियोएक्टिव इमरजेंसी7 / 9

ये शो खतरे और इमरजेंसी से भरा है. इसमें रेडियोएक्टिव खतरे की कहानी टेंशन पैदा करती है. इस पूरे शो में आपको साइंस और थ्रिलर का मिक्सचर देखने को मिलेगा. देखते समय लगता है कि कुछ बहुत बड़ा होने वाला है.

हेलो बच्चो

हेलो बच्चो 8 / 9

यह शो बच्चों के लिए मजेदार और एजुकेशनल साबित हो सकता है. लेकिन इसे बड़े भी एंजॉय कर सकते हैं. इसमें एनिमेशन और स्टोरी से भरपूर आपका खूब मनोरंजन करेगी. हालांकि, इसको आप परिवार के साथ भी देख सकते हैं.

विज्ञापन

फैंटम लॉयर

फैंटम लॉयर 9 / 9

यह एक कोरियन शो है, जिसमें एक वकील को भूत दिखने लगते हैं. वो मृत लोगों के लिए जस्टिस दिलाता है. इसमें कॉमेडी, ड्रामा और सुपरनैचुरल का अनोखा कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा. क्वर्की किरदार और दिलचस्प कहानी देखकर मनोरंजन होता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन