OTT पर डबल धमाका! Netflix पर टॉप ट्रेंडिंग में छाए एक ही फिल्म के 2 वर्जन, वीकेंड पर करें बिंज वॉच

Netflix Top Trending Movies: नेटफ्लिक्स पर नई और पुरानी फिल्में और सीरीज टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में छाई हुई हैं. इन फिल्मों में एक फिल्म ऐसी भी है जिसका हाल ही में अनकट वर्जन दोबारा से नेटफ्लिक्स पर ही रिलीज किया गया है. अब फिल्म का नया और पुराना वर्जन नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में छाए हुए हैं.

dhurandhar trending on netflix
1 / 8

विज्ञापन

नेटफ्लिक्स पर 2 बार छाई एक ही फिल्म

नेटफ्लिक्स पर 2 बार छाई एक ही फिल्म2 / 8

नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड हो रही ये फिल्म रणवीर सिंह की 'धुरंधर' है. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ये स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' 30 जनवरी को ओटीटी पर रिलीज हुई थी और 4 महीने बाद भी ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर चौथे नंबर पर ट्रेंड कर रही है.

विज्ञापन

दूसरा वर्जन दूसरे नंबर पर छाया

दूसरा वर्जन दूसरे नंबर पर छाया3 / 8

वहीं खास बात ये है कि हाल ही में मेकर्स ने इस फिल्म का अनकट वर्जन 'धुरंधर रॉ एंड अनदेखा' के नाम से नेटफ्लिक्स पर दोबारा रिलीज किया है. वहीं रिलीज होते ही ये फिल्म भी नेटफ्लिक्स पर दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है.

पहले वर्जन में नहीं कोई बदलाव

पहले वर्जन में नहीं कोई बदलाव4 / 8

नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में अब 'धुरंधर' के दोनों वर्जन भारत में छाए हुए हैं. 'धुरंधर' में आपको वही सीन्स देखने को मिलेंगे जो मेकर्स ने थिएटर में रिलीज किए थे. इस फिल्म की टाइमिंग 3 घंटे 25 मिनट है.

विज्ञापन

दूसरे वर्जन में हुए बदलाव

दूसरे वर्जन में हुए बदलाव5 / 8

वहीं दूसरी ओर 'धुरंधर रॉ एंड अनदेखा' में ऑडियंस को वो सीन्स देखने को मिलेंगे जिन पर सेंसर बोर्ड ने कैंची चला दी थी और जिन सीन्स को थिएटर्स में नहीं दिखाया गया था. फिल्म के इस अनकट वर्जन को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.

थिएटर में छाया दूसरा पार्ट

थिएटर में छाया दूसरा पार्ट6 / 8

रणवीर सिंह की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही तहलका मचा दिया था. वहीं इस साल फिल्म का दूसरा पार्ट 'धुरंधर: द रिवेंज' को भी सिनेमाघरों में रिलीज किया गया और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1700 करोड़ से ज्यादा की धमाकेदार कमाई की.

विज्ञापन

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म की स्टारकास्ट7 / 8

वहीं रणवीर सिंह की 'धुरंधर' और 'धुरंधर रॉ एंड अनकट' की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें रणवीर सिंह के साथ-साथ सारा अर्जुन, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, संजय दत्त और राकेश बेदी लीड रोल में हैं.

आईएमडीबी रेटिंग और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

आईएमडीबी रेटिंग और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन8 / 8

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था. वहीं इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.3 है. वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए ये परफेक्ट चॉइस है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन