Netflix पर 3 महीने से ट्रेंड कर रही 3 घंटे 34 मिनट की ये एक्शन थ्रिलर, नई-नई फिल्मों को भी छोड़ा पीछे

Netflix Top Trending Movie: नेटफ्लिक्स पर कई नई और पुरानी फिल्में ट्रेंड कर रही हैं. आज हम एक ऐसी फिल्म की बात करने जा रहे हैं जो 3 महीने से अपनी ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है. 3 घंटे 34 मिनट की इस एक्शन थ्रिलर फिल्म ने लेटेस्ट फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर हम किस फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं.

dhurandhar trending on netflix
1 / 8

विज्ञापन

नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग फिल्म

नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग फिल्म2 / 8

नेटफ्लिक्स की इस ट्रेंडिंग फिल्म का नाम 'धुरंधर' है. इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर 30 जनवरी को रिलीज किया गया था, वहीं 3 महीने बाद भी ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर छठे नंबर पर ट्रेंड कर रही है.

विज्ञापन

रिलीज होते ही मचाया था तहलका

रिलीज होते ही मचाया था तहलका3 / 8

रणवीर सिंह की 'धुरंधर' ने सिनेमाघरों के साथ-साथ नेटफ्लिक्स पर भी तहलका मचा दिया है. जबकि इस फिल्म के पार्ट 2 'धुरंधर: द रिवेंज' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 1 महीने से ज्यादा हो गया है. इसके बाद भी 'धुरंधर' नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी पकड़ बनाए हुए है.

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी4 / 8

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में आपको एक्शन के साथ-साथ थ्रिलर सीन्स देखने को मिलेंगे. इस फिल्म की कहानी हमजा अली के इर्द-गिर्द घूमती है जो पाकिस्तान में हिंदुस्तानी एजेंट बनकर जाता है.

विज्ञापन

एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स

एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स5 / 8

हमजा अली अपनी सूझ-बूझ से आतंकियों की सारी जानकारी खुफिया तरीके से हिंदुस्तान में पहुंचाता है और बड़े-बड़े हमलों को रोकने में मददगार साबित होता है. वहीं फिल्म में पाकिस्तानी आतंकियों के बारे में भी दिखाया गया है.

नेटफ्लिक्स पर करें बिंज वॉच

नेटफ्लिक्स पर करें बिंज वॉच6 / 8

फिल्म की कहानी को डिटेल में जानने के लिए आपको ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर बिंज वॉच करनी पड़ेगी. वहीं फिल्म में रणवीर सिंह ने अपनी एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीत लिया है और अपनी जगह बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स की लिस्ट में बना ली है.

विज्ञापन

इन फिल्मों को छोड़ा पीछे

इन फिल्मों को छोड़ा पीछे7 / 8

'धुरंधर' ने नेटफ्लिक्स पर शनाया कपूर की 'तू या मैं' और रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' जैसी नई फिल्मों को भी ट्रेंडिंग लिस्ट में पीछे छोड़ दिया है. सोशल मीडिया पर इस फिल्म के सीन्स धड़ल्ले से वायरल हो रहे हैं, जिन्हें काफी प्यार भी मिल रहा है.

फिल्म की स्टारकास्ट और IMDb रेटिंग

फिल्म की स्टारकास्ट और IMDb रेटिंग8 / 8

फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें रणवीर सिंह के साथ-साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी लीड रोल में हैं. इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.3 है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन