हिम्मत है तो ही देखें Netflix की ये 7 थ्रिलर फिल्में, हर मोड़ पर चौंकाने वाले ट्विस्ट; IMDb रेटिंग है गजब

Netflix Top 7 Thriller Movies: अगर आप भी थ्रिलर फिल्मों को देखने के शौकीन हैं तो नेटफ्लिक्स की टॉप 7 थ्रिलर मूवीज अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर लें. इसमें आपको एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे. वहीं इनके थ्रिलर सीन्स देखकर आपका दिमाग घूम जाएगा. चलिए आपको भी बताते हैं लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है?

netflix thriller movies list
1 / 8

विज्ञापन

महाराजा

महाराजा2 / 8

साल 2024 में आई इस फिल्म का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें विजय सेतुपति और अनुराग कश्यप लीड रोल में हैं. वहीं इस फिल्म ने आते ही तहलका मचा दिया था. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 8.3 है.

विज्ञापन

बदला

बदला3 / 8

अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की इस फिल्म को भी आप अपनी वीकेंड वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. साल 2019 में आई इस फिल्म का क्लाइमैक्स देखकर आप अपना माथा पकड़ लेंगे. वहीं इसकी आईएमडीबी रेटिंग 7.8 है.

रात अकेली है

रात अकेली है4 / 8

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और राधिका आप्टे की इस फिल्म में भी थ्रिलर सीन्स कूट-कूटकर भरे हैं. 2 घंटे 29 मिनट की इस फिल्म की कहानी को देखकर आपके होश उड़ जाएंगे. इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.2 है.

विज्ञापन

सेक्टर 36

सेक्टर 365 / 8

विक्रांत मैसी की ये फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म के ट्विस्ट एंड टर्न्स देखकर आपका भी दिमाग घूम जाएगा. फिल्म में विक्रांत मैसी के साथ-साथ दीपक डोबरियाल लीड रोल में हैं. फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.1 है.

जाने जान

जाने जान6 / 8

करीना कपूर, जयदीप अहलावत और विजय वर्मा की ये फिल्म भी थ्रिलर और मिस्ट्री से भरी हुई है. साल 2023 में रिलीज हुई इस फिल्म को फैंस ने काफी पसंद किया था. वहीं इसकी आईएमडीबी रेटिंग 7 है.

विज्ञापन

शैतान

शैतान7 / 8

आर माधवन और अजय देवगन की ये फिल्म भी नेटफ्लिक्स की टॉप थ्रिलर फिल्मों की लिस्ट में शामिल है. साल 2024 में आई इस फिल्म को फैंस ने काफी पसंद किया था. वहीं फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इसकी रेटिंग 6.5 है.

फिर आई हसीन दिलरुबा

फिर आई हसीन दिलरुबा8 / 8

साल 2024 में आई तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी की ये फिल्म भी वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए परफेक्ट है. विक्रांत मैसी और तापसी पन्नू के साथ-साथ फिल्म में सनी कौशल भी लीड रोल में हैं. वहीं इसकी आईएमडीबी रेटिंग 5.8 है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन