Netflix पर देखें ये 7 बेस्ट क्राइम थ्रिलर फिल्में, 2 में तो दिखी नोएडा की खौफनाक वारदात; देखते ही कांप उठेगी रूह!

Netflix Top 7 Crime Thriller Movies: अगर आप भी क्राइम थ्रिलर फिल्में देखने के शौकीन हैं तो नेटफ्लिक्स की ये टॉप 7 फिल्में आपके लिए परफेक्ट हैं. इनमें 2 फिल्में तो ऐसी हैं जिसमें नोएडा की खौफनाक वारदात देखने को मिली थी. सोशल मीडिया पर भी ये काफी वायरल हैं. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर हम किन फिल्मों की बात कर रहे हैं.

netflix movies
1 / 8

विज्ञापन

सेक्टर 36

सेक्टर 362 / 8

विक्रांत मैसी की ये क्राइम थ्रिलर फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में उत्तर प्रदेश के नोएडा की खौफनाक वारदात को दिखाया गया है. फिल्म में साल 2006 में हुए निठारी मर्डर केस की सच्ची घटना दिखाई गई है.

विज्ञापन

बदला

बदला3 / 8

तापसी पन्नू और अमिताभ बच्चन की इस थ्रिलर क्राइम फिल्म भी नेटफ्लिक्स की बेस्ट फिल्मों की लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म ने ऑडियंस को खूब एंटरटेन भी किया था. वहीं इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.8 है.

जाने जान

जाने जान4 / 8

साल 2023 में आई करीना कपूर की 'जाने जान' फिल्म में भी क्राइम सीन्स के साथ-साथ थ्रिलर सीन्स भी हैं. इस फिल्म में मर्डर मिस्ट्री देखने को मिली थी. वहीं इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7 है.

विज्ञापन

रात अकेली है

रात अकेली है5 / 8

साल 2020 में रिलीज हुई इस फिल्म में भी क्राइम थ्रिलर सीन्स देखने को मिले थे. नवाजुद्दीन सिद्दीकी की ये फिल्म भी मर्डर मिस्ट्री पर आधारित है. इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ-साथ राधिका आप्टे भी लीड रोल में हैं.

फोरेंसिक

फोरेंसिक6 / 8

टोविनो थॉमस और ममता मोहनदास की इस फिल्म को भी आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. इस फिल्म में भी मर्डर मिस्ट्री देखने को मिलती है. वहीं इस फिल्म की कहानी में आपको एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे.

विज्ञापन

नाइट ऑलवेज कम्स

नाइट ऑलवेज कम्स7 / 8

वैनेसा किर्बी स्टारर ये फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म की कहानी लिनेट नाम की एक महिला के इर्द-गिर्द घूमती है. वहीं वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए ये फिल्म परफेक्ट चॉइस है. इस फिल्म को आप अपनी वॉचलिस्ट में ऐड कर सकते हैं.

तलवार

तलवार8 / 8

इरफान खान की इस फिल्म की कहानी साल 2008 में नोएडा में हुए दोहरे हत्याकांड पर आधारित है. इस फिल्म में को देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. इस फिल्म में इरफान खान के साथ-साथ कोंकणा सेन शर्मा और नीरज काबी लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन