Netflix की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में छाए ये 10 शोज, एक के तो अब तक 42 सीजन हो चुके रिलीज

Netflix Top 10 Trending Web Series: नेटफ्लिक्स पर कई नए और पुराने शोज ट्रेंड कर रहे हैं. अगर आप भी इस वीकेंड कुछ नए और अलग की तलाश में हैं तो ये शोज आपके लिए परफेक्ट चॉइस है. इन शोज में आपको एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे. चलिए जानते हैं इन ट्रेंडिंग शोज की लिस्ट में कौन-कौन से शोज शामिल हैं.

netflix top 10 trending series
1 / 11

विज्ञापन

WWE रेसलमेनिया

WWE रेसलमेनिया2 / 11

ये शो नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रहा है. इस शो के अब तक 42 सीजन रिलीज हो चुके हैं. वहीं इसके बाद भी ये ऑडियंस का फेवरेट शो बना हुआ है. इसमें आपको बॉक्सिंग रिंग में फाइट देखने को मिलेगी.

विज्ञापन

मामला लीगल है

मामला लीगल है3 / 11

रवि किशन के इस कॉमेडी शो का नया एपिसोड हाल ही में रिलीज हुआ है. ये शो नेटफ्लिक्स पर दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है. वहीं फैमिली के साथ देखने के लिए ये शो परफेक्ट चॉइस है. रवि किशन ने इस शो में अपनी फनी एक्टिंग से ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया है.

ब्लडहाउंड्स

ब्लडहाउंड्स4 / 11

नेटफ्लिक्स का ये शो भी ट्रेंडिंग लिस्ट में बना हुआ है. इस शो के 8 एपिसोड्स हैं और इसके हर एपिसोड में आपको ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे. नेटफ्लिक्स पर ये शो तीसरे नंबर पर छाया हुआ है. फैंस भी इस सीरीज को काफी पसंद कर रहे हैं.

विज्ञापन

तस्करी: द स्मगलर्स वेब

तस्करी: द स्मगलर्स वेब5 / 11

इमरान हाशमी और जोया अफरोज की सीरीज 'तस्करी: द स्मगलर्स वेब' भी नेटफ्लिक्स पर छाई हुई है. ये सीरीज चौथे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. वहीं इस सीरीज की कास्ट की बात करें तो इसमें इमरान हाशमी और जोया अफरोज के साथ-साथ अनुराग सिन्हा भी लीड रोल में हैं.

XO किट्टी

XO किट्टी6 / 11

3 सीजन के शो 'XO किट्टी' का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. नेटफ्लिक्स पर ये शो 5वें नंबर पर ट्रेंड कर रहा है. वहीं इस शो की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें अन्ना कैथकार्ट, सांग हेओन ली, जिया किम और एंथोनी कीवन लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

हैलो बच्चों

हैलो बच्चों7 / 11

विनीत कुमार सिंह की ये सीरीज भी नेटफ्लिक्स पर छाई हुई है. ये सीरीज छठे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. वहीं इसकी स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें विनीत कुमार सिंह के साथ-साथ गिरिजा ओक गोडबोले और विक्रम कोचर लीड रोल में हैं.

वन पीस

वन पीस8 / 11

2 सीजन का ये शो भी नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है. ये शो 7वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस सीरीज की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें एमिली रुड, इनाकी गोडॉय, मैकेन्यू, चरित्र चंद्रन और लेरा अबोवा लीड रोल में दिखाई दिए हैं.

विज्ञापन

सिंगल पापा

सिंगल पापा9 / 11

कुणाल खेमू की ये पारिवारिक शो भी नेटफ्लिक्स पर छाई हुई है. ये सीरीज 8वें नंबर पर छाई हुई है. वहीं इसमें कुणाल खेमू के साथ-साथ प्राजक्ता कोली, ईशा तलवार, आयशा रजा और नेहा धूपिया लीड रोल में हैं.

फेक पीपल

फेक पीपल10 / 11

इस शो के 3 सीजन हैं और ये भी नेटफ्लिक्स के टॉप 10 ट्रेंडिंग शोज में शामिल है. इस शो में कैरोलिना मिरांडा और रोडोल्फो सालास लीड रोल में हैं और ये 9वें नंबर पर छाया हुआ है. वहीं सोशल मीडिया पर भी इस शो की रील्स काफी वायरल हो रही हैं और फैंस को ये शो काफी पसंद भी आ रहा है.

विज्ञापन

बीफ

बीफ11 / 11

2 सीजन का ये शो भी नेटफ्लिक्स पर छाया हुआ है. इस शो की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें स्टीवन येउन, अली वोंग, जोसेफ ली, यंग माजिनो, डेविड चो और एशले पार्क लीड रोल में हैं. वहीं ये शो 10वें नंबर पर ट्रेंड कर रहा है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन