Netflix Top 10: सबको पछाड़ बनी नंबर 1, नेटफ्लिक्स पर आज सबसे ज्यादा देखी जा रही ये सीरीज
Netflix Top 10: ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर हर हफ्ते कोई ना कोई फिल्म और सीरीज रिलीज होती है और ट्रेडिंग लिस्ट में भी बदलाव देखने के लिए मिलता है. ऐसे में आज नेटफ्लिक्स पर एक ऐसी सीरीज नंबर 1 पर बनी हुई है, जिसमें जबरदस्त एंटरमेंट का डोज है.

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट के बारे में बता रहे हैं, जिसमें नंबर 1 पर एक ऐसी सीरीज ट्रेंड कर रही है, जो मनोरंजन से भरपूर है. इसे दर्शक आज सबसे ज्यादा देख रहे हैं. इसने सभी को पछाड़ कर टॉप पर जगह बनाई है. चलिए बताते हैं इसके बारे में.
वन पीस
2 / 11ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हाल ही में एक सीरीज रिलीज की गई है, जिसका टाइटल 'वन पीस' है. इसे दर्शकों से जबरदस्त रिएक्शन मिल रहा है. ये जापान की मंगा का लाइव एक्शन एडाप्टेशन है, जिसमें डाकू मंकी डी लूफी खजाने की खोज में निकलता है. सीरीज ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर 1 पर बनी हुई है. (Photo- IMDb)
हैलो बच्चों
3 / 11इसके साथ ही ओटीटी पर एक ऐसी सीरीज दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है, जो बच्चों से जुड़ी हुई है. इसकी कहानी बच्चों को पढ़ाने वाले टीचर पर आधारित है, जो सच्ची घटना से प्रेरित है. इसमें विनीत कुमार सिंह सिंह लीड रोल में हैं. इसमें गिरिजा ओक भी नजर आई हैं. इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. (Photo- IMDb)
बॉयफ्रेंड ऑन डिमांड
4 / 11कोरियन ड्रामा सीरीज का इन दिनों भारत में जबरदस्त क्रेज देखने के लिए मिलता है. ऐसे में नेटफ्लिक्स पर नई सीरीज 'बॉयफ्रेंड ऑन डिमांड' को काफी पसंद किया जा रहा है और ये तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इसकी कहानी वर्चुअल डेटिंग ऐप पर आधारित है. (Photo- IMDb)
द ग्रेट इंडियन कपिल शो
5 / 11कपिल शर्मा का शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' भी नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में शुमार है. इस शो में पिछले हफ्ते रवि किशन, मलाइका अरोड़ा और ओरी भी नजर आए थे. इसमें सुनील ग्रोवर ने नवजोत सिंह सिद्धू बनकर एक बार फिर से दर्शकों का दिल जीत लिया था. (Photo- IMDb)
तस्करी; द स्मगलर्स
6 / 11इमरान हाशमी की सीरीज 'तस्करी; द स्मगलर्स' प्रीमियर होने के बाद से ही नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में बरकरार है. ये टॉप 10 में जगह बनाए हुए है. इस सीरीज में उनके काम को पसंद किया जा रहा है और ये 5वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है. (Photo- IMDb)
जुजुत्सु कैसेन
7 / 11जुजुत्सु कैसेन एक जापानी सीरीज है, जिसे इंडिया में काफी पसंद किया जा रहा है और ये नेटफ्लिक्स पर टॉप 10 में 6वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इसमें हाई स्कूल में पढ़ रहे जुजुत्सु कैसेन नाम के लड़के की कहानी को दिखाया गया है. (Photo- IMDb)
द डायनासोर
8 / 11हॉलीवुड सीरीज 'द डायनासोर', जो डायनासोर के जीवन को बारीकी से दिखाती है. ये नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में 7वें नंबर पर बनी हुई है. इस सीरीज को एम्बली ने बनाया है. (Photo- IMDb)
कोहरा सीजन 2
9 / 11मोना सिंह की वेब सीरीज 'कोहरा सीजन 2' पिछले तीन हफ्तों से चर्चा में है. इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं. सीरीज में एक मर्डर मिस्ट्री को दिखाया गया है, जो ऑडियंस को सीट से उठने ही नहीं देती है. ये सीरीज 8वें नंबर पर बरकरार है. (Photo- IMDb)
ब्रिजटर्न सीजन 4
10 / 11'ब्रिजटर्न' का सीजन 4 भी दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है, जिसमें सिंड्रेला से प्रेरित कहानी को दिखाया गया है. इस सीरीज में बेनेडिक्ट को उसकी राजकुमारी मिल जाती है. लेकिन असल में वो नौकरानी होती है. सीरीज 9वें नंबर पर बनी हुई है. (Photo- IMDb)
व्लादिमीर
11 / 11जूलिया मे जोनस की पॉपुलर नोवल 'व्लादिमीर' एक डार्क कॉमेडी ड्रामा सीरीज है, जो 10वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इसमें एक अधेड़ उम्र महिला अपने से कम उम्र के कलीग के प्यार में पड़ जाती है. (Photo- IMDb)