Netflix पर भारत में ट्रेंड कर रहीं ये 10 फिल्में, OTT पर इस वीकेंड दोगुना होगा मजा; नंबर 2 वाली में हैं फाड़ू एक्शन

Netflix Top 10 Trending Movies: अगर आप भी इस वीकेंड घर पर रहकर ही अपनी फैमिली के साथ कॉजी टाइम बिताना चाहते हैं, तो हम आपके लिए नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग फिल्में लेकर आए हैं. इन फिल्मों को आप अपने परिवार के साथ बैठकर देख सकते हैं. वहीं इस ट्रेंडिंग लिस्ट में रणवीर सिंह की फिल्म से लेकर अक्षय कुमार तक की फिल्म शामिल है. चलिए जानते हैं लिस्ट में किस-किसका नाम है?

Netflix top 10 trending movies
1 / 11

विज्ञापन

धुरंधर

धुरंधर2 / 11

रणवीर सिंह की 'धुरंधर' नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ-साथ संजय दत्त, आर माधवन, अक्षय खन्ना, राकेश बेदी और अर्जुन रामपाल लीड रोल में हैं. वीकेंड पर देखने के लिए ये परफेक्ट चॉइस है.

विज्ञापन

बॉर्डर 2

बॉर्डर 23 / 11

सनी देओल की 'बॉर्डर 2' दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म में आपको एक से बढ़कर एक फाड़ू एक्शन सीन्स देखने को मिलेंगे. फिल्म में सनी देओल के साथ-साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी लीड रोल में हैं.

मेड इन कोरिया

मेड इन कोरिया4 / 11

कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'मेड इन कोरिया' नेटफ्लिक्स पर तीसरे नंबर पर छाई हुई है. इस फिल्म में प्रियंका मोहन लीड रोल में हैं. वहीं ये फिल्म आपको खूब एंटरटेन करेगी. वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए ये परफेक्ट चॉइस है.

विज्ञापन

विद लव

विद लव5 / 11

ये रोमांटिक फिल्म भी नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है. अभिशान जीविंथ की ये फिल्म भारत में चौथे नंबर पर छाई हुई है. इस फिल्म की कहानी काफी सिंपल और रोमांटिक है. पार्टनर के साथ बिंज वॉच करने के लिए ये बेस्ट चॉइस है.

पीकी ब्लाइंडर्स द इम्मोर्टल मैन

पीकी ब्लाइंडर्स द इम्मोर्टल मैन6 / 11

'पीकी ब्लाइंडर्स द इम्मोर्टल मैन' एक ब्रिटिश क्राइम ड्रामा फिल्म है. टॉम हार्पर के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म भी बिंज वॉच करने के लिए परफेक्ट है. वहीं ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर 5वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है.

विज्ञापन

वॉर मशीन

वॉर मशीन7 / 11

साइंस एक्शन फिल्म 'वॉर मशीन' भी इस लिस्ट में शामिल है. फिल्म में एलन रिचसन लीड रोल में नजर आए हैं. वहीं नेटफ्लिक्स पर ये फिल्म छठे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. वहीं फिल्म को पैट्रिक ह्यूजेस ने डायरेक्ट किया है.

राजी

राजी8 / 11

आलिया भट्ट की 'राजी' 7वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म में आपको एक भारतीय महिला स्पाई की कहानी देखने को मिलेगी. फिल्म में आलिया भट्ट के साथ-साथ विक्की कौशल भी लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

जॉली एलएलबी 3

जॉली एलएलबी 39 / 11

अक्षय कुमार की 'जॉली एलएलबी 3' नेटफ्लिक्स पर 8वें नंबर पर छाई हुई है. इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें अक्षय कुमार के साथ-साथ अरशद वारसी, सौरभ शुक्ला, गजराज राव और हुमा कुरैशी भी लीड रोल में हैं.

फंकी

फंकी10 / 11

अनुदीप केवी के डायरेक्शन में बनी 'फंकी' नेटफ्लिक्स पर 9वें नंबर पर ट्र्रेंड कर रही है. इस फिल्म को आप तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में देख सकते हैं. फिल्म में आपको रोमांस के साथ-साथ कॉमेडी का भी डोज मिलेगा.

विज्ञापन

अनोरा

अनोरा11 / 11

साल 2024 में रिलीज हुई 'अनोरा' नेटफ्लिक्स पर 10वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है. ये फिल्म साल 2025 में 5 ऑस्कर जीत चुकी है. फिल्म में माइकी मैडिसन और मार्क एडेलस्टीन लीड रोल में नजर आए हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन