2 घंटे 12 मिनट की वो रोमांटिक फिल्म, जिसमें हिंदू लड़के को हुआ मुस्लिम से प्यार; देख तड़पेगा दिल!

Netflix Romantic Action Ishaqzaade: बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी हैं जिनकी कहानी फैंस के दिल पर छा गईं. सोशल मीडिया पर भी इन फिल्मों को काफी प्यार मिला. आज हम एक ऐसी ही फिल्म की बात करने जा रहे हैं जिसकी कहानी आपका दिल छू जाएगी. फिल्म में इंटर रिलीजन लव स्टोरी दिखाई गई है. चलिए फिल्म की कहानी के बारे में डिटेल में जानते हैं.

Ishaqzaade movie climax
1 / 8

विज्ञापन

फिल्म का नाम

फिल्म का नाम2 / 8

नेटफ्लिक्स की इस मूवी का नाम 'इशकजादे' है. फिल्म की कहानी मुस्लिम लड़की जोया कुरैशी और हिंदू लड़के परमा चौहान के इर्द-गिर्द घूमती है. दोनों के परिवार एक-दूसरे से नफरत करते हैं, लेकिन इसके बावजूद दोनों प्यार में पड़ जाते हैं.

विज्ञापन

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी3 / 8

फिल्म की कहानी जोया से शुरू होती है, जहां जोया को अपने कॉलेज के लड़के परमा से प्यार हो जाता है. लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब परमा जोया से प्यार करने का नाटक रचता है. इस नाटक में परमा जोया के प्यार का फायदा उठा लेता है.

मुस्लिम-हिंदू की लव स्टोरी

मुस्लिम-हिंदू की लव स्टोरी4 / 8

वहीं जब जोया को परमा की सच्चाई का पता चलता है तो वो बुरी तरह टूट जाती है. इसके बाद जोया परमा से बदला लेने का मन बना लेती है. इस दौरान परमा की मां भी जोया को ही सपोर्ट करती है और परमा को गलत बताती है.

विज्ञापन

ट्विस्ट एंड टर्न्स

ट्विस्ट एंड टर्न्स5 / 8

जोया की फैमिली को भी परमा और जोया की इस लव स्टोरी का पता चल जाता है और दोनों को एक-दूसरे के साथ कहीं दूर भागना पड़ता है. जोया के साथ रहकर परमा को अपनी गलती का एहसास होता है और उसे सच में जोया से प्यार हो जाता है.

मूवी का क्लाइमैक्स है बेहतरीन

मूवी का क्लाइमैक्स है बेहतरीन6 / 8

जोया का दिल वापस जीतने के लिए परमा कई तरीके अपनाता है, लेकिन जोया के मन में परमा के लिए सिर्फ नफरत ही होती है. अब क्लाइमैक्स में क्या होता है उसे जानकर आपका दिल भी रो पड़ेगा. इसके क्लाइमैक्स को जानने के लिए आपको ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर देखनी होगी.

विज्ञापन

फिल्म के बेहतरीन गाने

फिल्म के बेहतरीन गाने7 / 8

जोया और परमा की लव स्टोरी के बीच कई ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलते हैं जिसे देखकर आपका दिमाग भी घूम जाएगा. वहीं फिल्म की कहानी जितनी बेहतरीन है, उतने ही बेहतरीन फिल्म के गाने भी हैं.

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म की स्टारकास्ट8 / 8

फिल्म में जोया के किरदार में परिणीति चोपड़ा और परमा के किरदार में अर्जुन कपूर नजर आए हैं. वहीं इस फिल्म की खास बात ये हैं कि इन दोनों सितारों की ये बॉलीवुड में पहली फिल्म थी. 2012 में आई इस फिल्म की IMDb रेटिंग 6.5 है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन