3 सीजन और 15 एपिसोड... 31 दिन में शूट हुई वो वेब सीरीज, जिसने दिखाया युवाओं का दर्द, आपने देखी?

TVF Show: कई बार ऐसी फिल्में और सीरीज आ जाती हैं, जो सालों बाद भी लोगों के जहन में रहती हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही सीरीज के बारे में बता रहे हैं, जिसके 3 सीजन आ चुके हैं और सिर्फ 15 एपिसोड हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में...

kota factory
1 / 7
kota factory. image credit- social media

विज्ञापन

कोटा फैक्ट्री

कोटा फैक्ट्री2 / 7

दरअसल, हम जिस सीरीज के बारे में बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि 2019 में रिलीज हुई 'द वायरल फीवर' (टीवीएफ) की 'कोटा फैक्ट्री' है.

विज्ञापन

7 साल पूरे

7 साल पूरे3 / 7

टीवीएफ की'कोटा फैक्ट्री' ने अपने 7 साल पूरे कर लिए हैं, लेकिन ये आज भी लोगों की फेवरेट लिस्ट में शामिल है. इस शो का अपना एक अलग ही फैनबेस है.

सीरीज की कहानी

सीरीज की कहानी4 / 7

इस सीरीज की कहानी की अगर बात करें तो इसकी कहानी राजस्थान के कोटा शहर पर आधारित है, जो अपने कोचिंग सेंटर्स के लिए मशहूर है. इस शो में 16 साल के वैभव (मयूर मोरे) की जिंदगी को दिखाया गया है, जो इटारसी से कोटा आता है.

विज्ञापन

छात्रों का संघर्ष

छात्रों का संघर्ष5 / 7

सीरीज में वहां के छात्रों के संघर्ष और वैभव के आईआईटी में एडमिशन लेने के लिए जेईई परीक्षा क्रैक करने के सफर को दिखाया गया है, जो दर्शकों के दिल को छू जाता है.

सीरीज की कास्ट

सीरीज की कास्ट6 / 7

सीरीज की कास्ट की बात करें तो इसमें रंजन राज, आलम खान, जितेंद्र कुमार, रेवती पिल्लई, उर्वी सिंह और एहसास चन्ना शामिल हैं. इस सीरीज में 'जीतू भैया' का किरदार सबसे ज्यादा पॉपुलर हुआ था.

विज्ञापन

पहली ब्लैक-एंड-व्हाइट वेब सीरीज

पहली ब्लैक-एंड-व्हाइट वेब सीरीज7 / 7

बता दें कि ये सीरीज भारत की पहली ब्लैक-एंड-व्हाइट वेब सीरीज है, जिसे 31 दिन में ही शूट किया गया था. हालांकि, इसकी शूटिंग कलर में हुई थी, लेकिन बाद में इसे मोनोक्रोम (श्वेत-श्याम) में बदल दिया गया था. अगर आपने भी इस सीरीज को नहीं देखा है, तो नेटफ्लिक्स पर इसे देखा जा सकता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन