Netflix May 2026 Releases: मई में Netflix पर आने वाली हैं ये 8 फिल्में और वेब सीरीज, जिसमें मिलेगा एंटरटेनमेंट का फुल डोज, देखें लिस्ट
Netflix May 2026 Upcoming Releases: के दीवानों के लिए खुशखबरी है, क्योंकि मई 2026 महीने में उन्हें कई धांसू फिल्में और वेब सीरीज देखने को मिल सकती हैं. आइए जानते हैं कि Netflix पर मई महीने में क्या क्या रिलीज होने वाला है.

Netflix May 2026 Upcoming Releases: के दीवानों के लिए खुशखबरी है, क्योंकि मई 2026 महीने में उन्हें कई धांसू फिल्में और वेब सीरीज देखने को मिल सकती हैं. आइए जानते हैं कि Netflix पर मई महीने में क्या क्या रिलीज होने वाला है.
मई महीने में Netflix रिलीज
2 / 10मई का महीना ओटीटी (OTT) लवर्स के लिए बेहद खास होने वाला है. Netflix अपने दर्शकों के लिए फिल्मों और वेब सीरीज का एक जबरदस्त पिटारा खोलने जा रहा है. अगर आप भी घर बैठे बेहतरीन मनोरंजन की तलाश में हैं, तो मई 2026 की यह लिस्ट आपके लिए ही है.
Glory (ग्लोरी)
3 / 10मई की शुरुआत में आने वाली यह एक सस्पेंस और मिस्ट्री सीरीज है. इसमें दिव्येंदु और पुलकित सम्राट जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. यह कहानी धोखे और बदले के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखेगी. यह इंडियन सीरीज 1 मई 2026 को रिलीज हो रही हरियाणा के बैकड्रॉप पर बनी एक डार्क मिस्ट्री है.
The Royals
4 / 10ईशान खट्टर और भूमि पेडनेकर अभिनीत यह सीरीज शाही अंदाज और आधुनिक रोमांस का तड़का लगाएगी. यह 9 मई को आने की संभावना है. Netflix पर यह नई जोड़ी अलग धमाल मचाने वाली है.
The Boroughs
5 / 10इस सीरीज को 'स्ट्रेंजर थिंग्स' के मेकर्स ने बनाया है. यह 21 मई को Netflix पर रिलीज होने वाली है. यह एक सुपरनेचुरल थ्रिलर है जो बुजुर्गों के एक ग्रुप पर आधारित है. इसकी कहानी एक ऐसे शहर की है जहाँ कुछ अजीब और डरावनी घटनाएँ घटने लगती हैं. फंतासी और रोमांच पसंद करने वालों के लिए यह एक 'मस्ट वॉच' सीरीज है.
The Four Seasons - Season 2
6 / 10टीना फे और स्टीव कारेल अपनी बेहतरीन कॉमेडी टाइमिंग के साथ वापस लौट रहे हैं. The Four Seasons का सीजन 2, 28 मई 2026 को Netflix पर रिलीज होने जा रहा है. इस बार उनकी दोस्ती और रिश्तों में नए मोड़ देखने को मिलेंगे.
Remarkably Bright Creatures
7 / 10यह फिल्म एक भावुक मिस्ट्री ड्रामा फिल्म है, जो कि 8 मई 2026 को Netflix पर रिलीज होने वाली है. इसमें एक विधवा और एक बुद्धिमान ऑक्टोपस के बीच के रहस्यमयी जुड़ाव को दिखाया गया है.
Lord of the Flies
8 / 10यह सीरीज सर्वाइवल और इंसानी स्वभाव के डार्क साइड को दर्शाती है, जो कि 4 मई 2026 को Netflix पर रिलीज होने वाली है. जब बच्चों का एक समूह एक निर्जन द्वीप पर फंस जाता है, तो जीवित रहने की उनकी कोशिशें कैसे हिंसक रूप ले लेती हैं, यही इसकी मेन कहानी है.
A Good Girl's Guide to Murder-Season 2
9 / 10पिप फिट्ज़-अमोबी एक बार फिर एक नए केस को सुलझाने के लिए तैयार है. 27 मई 2026 को Netflix पर रिलीज होने वाले इस सीजन में सस्पेंस और भी गहरा होगा. क्या पिप इस बार भी सच का पता लगा पाएगी? यह तो आपको 27 मई के बाद ही पता चलेगा.
Ladies First
10 / 10यह एक हाई-प्रोफाइल रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है जिसमें साशा बैरन कोहेन नजर आएंगे. 22 मई 2026 को यह Netflix पर रिलीज होने वाली है.