Netflix से जल्द हटने जा रही हैं ये 7 फिल्में, आज ही वॉच लिस्ट में कर लें ऐड; कहीं बाद में ना हो पछतावा!
Netflix Leaving Soon Movies: नेटफ्लिक्स पर कई फिल्में ऐसी हैं जो जल्द ही हटने जा रही हैं. इन फिल्मों में कुछ बड़ी फिल्में भी शामिल हैं. अगर आपने अभी तक इन फिल्मों को नहीं देखा है तो आज ही इन फिल्मों को अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर लें. चलिए जानते हैं नेटफ्लिक्स की इस लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्में शामिल हैं?

वॉर रूम
2 / 8नेटफ्लिक्स से हटने जा रही फिल्मों में 'वॉर रूम' का नाम भी शामिल है. साल 2015 में रिलीज हुई इस फिल्म में आपको एक से बढ़कर एक ड्रामा से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.5 है.
राम प्रसाद की तेहरवीं
3 / 8बॉलीवुड की ये फिल्म भी नेटफ्लिक्स से जल्द ही हटने जा रही है. इस फिल्म में आपको फैमिली ड्रामा देखने को मिलेगा. वहीं स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें सनाह कपूर, मनुकृति पाहवा, मनोज पाहवा, पुष्पा जोशी और सारिका सिंह लीड रोल में हैं. इस फिल्म को 7.4 IMDb रेटिंग मिली हुई है.
विकेड लिटिल लेटर्स
4 / 8साल 2023 में रिलीज हुई इस फिल्म का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. इसकी स्टारकास्ट की बात करें तो इस फिल्म में जेसी बकले, ओलिविया कोलमैन, अंजना वासन और अलीशा वेयर लीड रोल में हैं. इस फिल्म की IMDb रेटिंग 7 है.
लव एंड अदर ड्रग्स
5 / 8साल 2010 में रिलीज हुई ये कॉमेडी रोमांटिक फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म को 6.7 IMDb रेटिंग मिली हुई है. वहीं फिल्म में आपको रोमांस के साथ-साथ हंसी की भी भरपूर डोज मिलेगी. फ्री टाइम में पार्टनर के साथ देखने के लिए ये परफेक्ट चॉइस है.
जस्ट गो विद इट
6 / 8ये अमेरिकन रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म भी जल्द ही नेटफ्लिक्स को गुडबाय कहने वाली है. इस फिल्म में एडम सैंडलर, जेनिफर एनिस्टन, ब्रुकलिन डेकर, बेली मैडिसन और निकोल किडमैन लीड रोल में हैं. फिल्म की IMDb रेटिंग 6.4 है.
द इक्वलाइजर 2
7 / 8साल 2018 में 'द इक्वलाइजर 2' भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म को अगर आपने अभी तक नहीं देखा है तो आज ही इसे अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर लें. इस फिल्म में एक्शन-थ्रिलर सीन्स देखने को मिलेंगे. वहीं इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.7 है.
स्वैट
8 / 8साल 2003 में रिलीज हुई ये एक्शन थ्रिलर फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें कॉलिन फैरल, सैमुअल एल जैक्सन, जेरेमी रेनर और जोश चार्ल्स लीड रोल में हैं. इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.1 है.