Netflix से जल्द हटने जा रही हैं ये 7 फिल्में, आज ही वॉच लिस्ट में कर लें ऐड; बाद में होगा पछतावा!

Netflix Leaving Soon Movies: कई बड़ी फिल्में हैं जो जल्द ही नेटफ्लिक्स से अलविदा लेने वाली हैं. अगर आपने अभी तक इन फिल्मों को नहीं देखा है तो आज ही इन्हें अपनी वॉच लिस्ट में शामिल कर लें, वरना बाद में इन्हें ना देखने का पछतावा हो सकता है. इस लिस्ट में एक्शन से लेकर हॉरर तक की फिल्में शामिल हैं. चलिए नेटफ्लिक्स से हटने वाली फिल्मों की लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.

Netflix leaving soon movies list
1 / 8

विज्ञापन

द सीक्रेट लाइफ ऑफ पेट्स

द सीक्रेट लाइफ ऑफ पेट्स2 / 8

साल 2016 में रिलीज हुई 'द सीक्रेट लाइफ ऑफ पेट्स' भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में पालतू जानवरों के बारे में दिखाया गया है. अगर आप भी पेट लवर्स हैं तो ये फिल्म आपके लिए परफेक्ट है. इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.5 है.

विज्ञापन

ए क्वाइट प्लेस 2

ए क्वाइट प्लेस 23 / 8

साल 2021 में रिलीज हुई ये हॉरर थ्रिलर फिल्म भी नेटफ्लिक्स से जल्द ही हटने जा रही है. इसकी स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें एमिली ब्लंट, सिलियन मर्फी, मिलिसेंट सिमंड्स और नोआ जुप लीड रोल में हैं. वहीं इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.2 है.

जूल्स

जूल्स4 / 8

2023 में रिलीज हुई इस अमेरिकन साइंस फिक्शन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. मार्क टर्टलटाउब के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में बेन किंग्सले, हैरियट सैंसम हैरिस, जो विंटर्स, जेड क्वोन और जेन कर्टिन लीड रोल में हैं. फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.8 है.

विज्ञापन

एस्केप रूम

एस्केप रूम5 / 8

ये अमेरिकन हॉरर सर्वाइवल फिल्म भी नेटफ्लिक्स से जल्द ही हटने जा रही है. एडम रोबिटेल के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म काफी मजेदार है. वहीं इस फिल्म में टेलर रसेल और लोगन मिलर जैसे कलाकार लीड रोल में हैं. फिल्म को 6.4 आईएमडीबी रेटिंग मिली हुई है.

ए मैन कॉल्ड ऑटो

ए मैन कॉल्ड ऑटो6 / 8

'ए मैन कॉल्ड ऑटो' भी नेटफ्लिक्स से विदा लेने वाली है. इस अमेरिकन कॉमेडी ड्रामा फिल्म को मार्क फोर्स्टर ने डायरेक्ट किया है. वहीं फिल्म में टौम हैंक्स, मारियाना ट्रेविनो, राहेल केलर और मैनुअल गार्सिया-रूल्फो ने अहम भूमिका निभाई है. 7.5 आईएमडीबी रेटिंग वाली इस फिल्म को अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर लें.

विज्ञापन

द इक्वलाइजर

द इक्वलाइजर7 / 8

साल 2014 में रिलीज हुई इस एक्शन थ्रिलर फिल्म का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. एंटोनी फुक्वा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की 7.3 आईएमडीबी रेटिंग है. वहीं फिल्म में डेंजल वॉशिंगटन, मार्टन सोकैस और क्लोए ग्रैस मॉरेत्ज लीड रोल में हैं.

द सीक्रेट लाइफ ऑफ पेट्स 2

द सीक्रेट लाइफ ऑफ पेट्स 28 / 8

2019 में रिलीज हुई 'द सीक्रेट लाइफ ऑफ पेट्स 2' भी नेटफ्लिक्स से हटने जा रही है. इस फिल्म को क्रिस रेनॉड ने डायरेक्ट किया है और इसकी आईएमडीबी रेटिंग 6.4 है. आप इस फिल्म को अपनी फैमिली के साथ बैठकर देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन