कमजोर दिल वाले न देखें 2 घंटे 4 मिनट की ये क्राइम थ्रिलर फिल्म! सच्ची घटना पर है आधारित
Netflix Crime Thriller Movie: फिल्म इंडस्ट्री की कई ऐसी फिल्में हैं जिनकी स्टोरी सच्ची घटना पर आधारित होती हैं. इन फिल्मों की कहानी ऑडियंस के दिलों पर छप जाती हैं. वहीं आज हम एक ऐसी क्राइम थ्रिलर फिल्म की बात करने जा रहे हैं जिसे देखकर आपकी रूह कांप जाएगी. इस फिल्म की कहानी भी सच्ची घटना पर आधारित है और इसकी आईएमडीबी रेटिंग भी 7.1 है.

सच्ची घटना पर आधारित फिल्म
2 / 8नेटफ्लिक्स की इस टॉप आईएमडीबी रेटिंग वाली फिल्म का नाम 'सेक्टर 36' है. इस फिल्म की कहानी साल 2006 में नोएडा के निठारी कांड पर आधारित है. विक्रांत मैसी और दीपक डोबरियाल इस फिल्म में लीड रोल में दिखाई दिए हैं.
'सेक्टर 36' की कहानी
3 / 8फिल्म की कहानी प्रेम सिंह नाम के एक लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक बड़े अमीर बिजनेसमैन बलबीर सिंह बस्सी का नौकर होता है. प्रेम सिंह निठारी में स्थित बलबीर सिंह बस्सी के घर में ही रहता है. वहीं कहानी तब डार्क हो जाती है जब शहर से छोटे बच्चे गायब होने लगते हैं.
फिल्म में एक से बढ़कर एक ट्विस्ट
4 / 8बच्चे गायब होने की खबर से पूरा शहर दहल उठता है. वहीं इस केस की जांच इंस्पेक्टर राम चरण पांडे को सौंपी जाती है. जांच के दौरान पता चलता है कि इन सभी बच्चों के गायब होने के पीछे प्रेम सिंह का ही हाथ होता है.
किरदारों की बेहतरीन एक्टिंग
5 / 8कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब प्रेम सिंह को गिरफ्तार करने के लिए इंस्पेक्टर राम चरण पांडे के पास कोई सबूत नहीं होते. राम चरण पांडे भी हार नहीं मानते और वो हाथ-धोकर प्रेम सिंह के पीछे पड़ जाते हैं.
जुर्म कुबूलता है आरोपी
6 / 8फिल्म की कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है वैसे-वैसे प्रेम सिंह के गुनाह के सबूत भी राम चरण पांडे के पास आ जाते हैं. इसके बाद पुलिस प्रेम सिंह को गिरफ्तार पर थाने लेकर आती है. यहां प्रेम सिंह अपने कुकर्म को विस्तार से बताता है.
किरदार से हो जाएगी नफरत
7 / 8फिल्म में कई सीन्स ऐसे हैं जिन्हें देखकर आपकी रूह कांप जाएगी. इस फिल्म में खून-खराबा भी दिखाया गया है, जिसे देखकर आपको भी प्रेम सिंह से नफरत होने लगेगी. फिल्म के क्लाइमैक्स में हर गुत्थी सुलझ जाती है. इस फिल्म को आप अपने फ्री टाइम में नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
फिल्म में कौन-कौन?
8 / 8'सेक्टर 36' की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें विक्रांत मैसी और दीपक डोबरियाल लीड रोल में हैं. वहीं इन दोनों के साथ-साथ फिल्म में दर्शन जरीवाला, इप्शिता चक्रवर्ती और आकाश खुराना भी मुख्य भूमिका में दिखाई दिए हैं.