Netflix की वो 7 बेस्ट थ्रिलर सीरीज, जिनके सामने 'स्ट्रेंजर थिंग्स' भी पड़ी फीकी! ट्विस्ट देख लगेगा झटका
Netflix Best Thriller Series: अगर आप भी थ्रिलर सीरीज देखने के शौकीन हैं तो नेटफ्लिक्स की ये थ्रिलर सीरीज बिंज वॉच करने के लिए परफेक्ट हैं. इन सीरीज में आपको एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे. नेटफ्लिक्स की इन सीरीज के सामने 'स्ट्रेंजर थिंग्स' भी फीकी पड़ जाएगी. चलिए जानते हैं लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है?

यू
2 / 8नेटफ्लिक्स की इस थ्रिलर सीरीज का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. इस सीरीज की कहानी जो गोल्डबर्ग के इर्द-गिर्द घूमती है. इस सीरीज में आपको मनोवैज्ञानिक थ्रिलर और क्राइम ड्रामा सीन्स देखने को मिलेंगे. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 7.6 है.
डार्क
3 / 8इस थ्रिलर सीरीज का नाम नेटफ्लिक्स की टॉप सीरीज की लिस्ट में शामिल है. 3 सीजन की इस सीरीज में एक से बढ़कर एक थ्रिलर से भरपूर सीन्स हैं. वहीं इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग भी 8.7 है.
मनी हाइस्ट
4 / 85 सीजन की ये थ्रिलर सीरीज भी नेटफ्लिक्स की बेस्ट सीरीज में से एक है. सीरीज की कहानी बैंक में हुई चोरी के इर्द-गिर्द घूमती है. वहीं इस सीरीज के हर सीन में आपको सस्पेंस ही सस्पेंस मिलेगा. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 8.2 है.
बिहाइंड हर आईज
5 / 86 एपिसोड्स की इस सीरीज में भी एक से बढ़कर एक थ्रिलर सीन्स हैं. एरिक रिक्टर स्ट्रैंड के डायरेक्शन में बनी इस सीरीज को देखकर आपको दिमाग घूम जाएगा. वहीं इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 7.2 है.
दिल्ली क्राइम
6 / 8शेफाली शाह की ये सीरीज भी थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर है. इस सीरीज के अब तक 3 सीजन रिलीज हो चुके हैं. वहीं सोशल मीडिया पर भी इसके हर सीजन को फैंस ने खूब प्यार दिया. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 8.4 है.
कोहरा
7 / 82 सीजन की इस थ्रिलर और सस्पेंस से भरी सीरीज का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. बरुण सोबती और हरलीन सेठी की इस सीरीज को देखकर आपकी भी दिमाग की बत्ती जल जाएगी. इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 7.5 है.
द ग्लोरी
8 / 8नेटफ्लिक्स की इस कोरियन ड्रामा सीरीज में भी एक से बढ़कर एक थ्रिलर सीन्स हैं. इस सीरीज की कहानी एक स्कूल टीचर के इर्द-गिर्द घूमती है. वहीं इस सीरीज की आईएमडीबी की रेटिंग की बात करें तो इसकी 8.2 रेटिंग है.