Netflix पर भारत में ट्रेंड हो रहीं ये 7 फिल्में, एक तो रिलीज होते ही बनी नंबर 1
Netflix Trending Movies in India: नेटफ्लिक्स पर हाल ही में कुछ फिल्में रिलीज हुई हैं और ओटीटी पर दस्तक देते ही ये फिल्में ट्रेंड कर रही हैं. वहीं इनमें से कुछ फिल्में ऐसी भी हैं जो पुरानी है और इसके बाद भी ये भारत में ट्रेंड कर रही हैं. वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए ये फिल्में परफेक्ट चॉइस हैं. चलिए आपको भी बताते हैं लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्में शामिल हैं?

2 / 8रोशन मेका स्टारर Champion भी इस लिस्ट में शामिल है. प्रदीप अद्वैथम के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म एक स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म है. फिल्म में रोशन मेका के साथ अनास्वरा राजन भी लीड रोल में हैं. ये फिल्म 25 दिसंबर 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.
3 / 8अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की De De Pyaar De 2 भी नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है. पिछले साल रिलीज हुई इस फिल्म में फैमिली ड्रामा और कॉमेडी का डबल डोज देखने को मिलेगा. फिल्म में अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह के साथ-साथ मीजान जाफरी, आर माधवन और जावेद जाफरी भी मुख्य भूमिका में हैं.
4 / 8यामी गौतम की Haq भी इस ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है. फिल्म में शाह बानो केस को दिखाया गया है. वहीं फिल्म में यामी गौतम के साथ लीड रोल में इमरान हाशमी भी नजर आए हैं. इस फिल्म को ऑडियंस काफी प्यार भी मिला.
5 / 8रानी मुखर्जी की Mardaani 2 भी ट्रेंड कर रही है. ये फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी. अब भी ये नेटफ्लिक्स पर भारत में छाई हुई है. फिल्म में रानी मुखर्जी के साथ विशाल जेठवा लीड रोल में हैं. विशाल जेठवा ने फिल्म में विलेन की भूमिका बेहद अच्छे से निभाई है.
6 / 8स्टेफानो लोडोविची की The Big Fake भी इस लिस्ट में शामिल है. फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें पिएत्रो कैस्टेलिटो, जूलिया मिशेलिनी, अरोरा जियोविनाजो, क्लाउडियो सैंटामारिया, एडोआर्डो पेस्से और पियरलुइगी गिगांट लीड रोल में हैं.
7 / 8धनुष और कृति सेनन की Tere Ishk Mein में हाल ही में रिलीज हुई है और नेटफ्लिक्स पर आते ही ये पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. सिनेमाघरों में छाने के बाद ये फिल्म ओटीटी की दुनिया में भी छाई हुई है.
8 / 8नंदमुरी बालकृष्ण की Akhanda 2 भी नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग फिल्मों की लिस्ट में शामिल है. बोयापति श्रीनु के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में नंदमुरी बालकृष्ण के साथ-साथ संयुक्ता मेनन और हर्षाली मल्होत्रा लीड रोल में हैं.