15 में दुल्हन, 17 में मां... Moushumi Chatterjee के हसबैंड की फोटोज, जानें दिलचस्प कहानी

Moushumi Chatterjee: मौसमी चटर्जी हिंदी सिनेमा की वो हसीना हैं, जिन्होंने शादी के बाद फिल्मों में एंट्री की थी और अपनी मेहनत से इंडस्ट्री में एक खास और अलग पहचान बनाई है. आज हम आपको एक्ट्रेस से जुड़ी खास बातें बता रहे हैं. अगर आपने उनके पति की फोटोज नहीं देखी हैं, तो देख सकते हैं.

Moushumi Chatterjee
1 / 7
Moushumi Chatterjee. image credit- social media

विज्ञापन

मौसमी चटर्जी

मौसमी चटर्जी2 / 7

हिंदी सिनेमा में कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि शादी के बाद कई एक्ट्रेसेस एक्टिंग को छोड़ देती हैं या फिर फिल्मी दुनिया से दूरी बना लेती हैं, लेकिन मौसमी चटर्जी ने इस सोच को पूरी तरह से बदला है.

विज्ञापन

15 साल की उम्र में शादी

15 साल की उम्र में शादी3 / 7

मौसमी चटर्जी जब 15 साल की थीं, तब ही उन्होंने गायक हेमंत कुमार के बेटे जयंत से शादी कर ली थी और शादी के बाद ही उन्होंने अपना करियर बनाया. हाल ही में उन्होंने 50वीं सालगिरह सेलिब्रेट की है.

10वीं क्लास में हुई थी सगाई

10वीं क्लास में हुई थी सगाई4 / 7

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब मौसमी चटर्जी 10वीं क्लास में थी, तब ही उनकी सगाई हो गई थी. इसके बाद महज 15 साल की उम्र में शादी और एक्ट्रेस 17 साल की उम्र में मां बन गई थीं.

विज्ञापन

बुआ की आखिरी इच्छा

बुआ की आखिरी इच्छा5 / 7

मौसमी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी शादी इसलिए जल्दी हो गई थी क्योंकि उनकी बड़ी बुआ की आखिरी इच्छा थी कि वे मेरी शादी होते देखना चाहती थीं.

कौन हैं मौसमी के पति

कौन हैं मौसमी के पति6 / 7

वहीं, अगर मौसमी के पति की बात करें तो उनके पति हेमंत कुमार यानी हेमंत मुखर्जी के बेटे जयंत मुखर्जी हैं, जो पेशे से एक्टर रहे हैं. उन्होंने 'मजाक' (1975), 'दो लड़के दोनों कड़के' (1992) में काम किया है.

विज्ञापन

बाल कलाकार के रूप में शुरुआत

बाल कलाकार के रूप में शुरुआत7 / 7

मौसमी ने बाल कलाकार के रूप में अपने काम की शुरुआत की थी. शादी के बाद ही एक्ट्रेस ने अपना हिंदी डेब्यू किया और वो जब मां बनने वाली थी, तब भी वो काम करती रहीं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन