मीका सिंह के शाही फार्महाउस की PHOTOS देख उड़ जाएंगे होश, 100 एकड़ में फैली प्रोपर्टी; 200 लोगों का बनता है खाना

Mika Singh 100 Acre Farmhouse: मशहूर सिंगर मीका सिंह अपनी सुरीली आवाज से करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करते हैं. किसी भी पार्टी या शादी में मीका सिंह के गाने के बिना जश्न का मजा नहीं आता. बॉलीवुड में छाने वाले मीका सिंह रियल लाइफ में लग्जरी लाइफ जीते हैं. हाल ही में कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान ने अपने यूट्यूब व्लॉग पर मीका सिंह के 100 एकड़ वाले शाही फार्म हाउस की झलक दिखाई.

mika singh 100 acre farmhouse inside photos
1 / 8

Advertisment

दिल्ली में है शाही फार्म हाउस

दिल्ली में है शाही फार्म हाउस2 / 8

फराह खान अपने कुक दिलीप के साथ मीका सिंह के दिल्ली वाले लग्जरी फार्महाउस में पहुंची. वहीं इस फार्म हाउस की झलक भी फराह ने अपने नए व्लॉग में दिखाई. फराह खान खुद भी इस फार्महाउस को देखकर दंग रह गईं.

विज्ञापन

फार्म हाउस में है गुरुद्वारा

फार्म हाउस में है गुरुद्वारा3 / 8

मीका सिंह का ये फार्म हाउस 100 एकड़ में फैला हुआ है. वहीं सिंगर ने यहां कई सारे घोड़े और ऊंट भी पाले हुए हैं. यहां एक गुरुद्वारा भी है जिसमें 24 घंटे पाठ चलता है. फार्महाउस में काफी हरियाली भी देखने को मिली.

हेलीपैड भी बनवाया

हेलीपैड भी बनवाया4 / 8

साथ ही इस फार्म हाउस में कईं खेत भी हैं, जिसमें सरसों और कई चीजों की खेती की जाती है. इसकी खास बात ये भी है कि इस फार्म हाउस में हेलीपैड भी बना हुआ है. इसका मतलब है कि इमरजेंसी में हेलीकॉप्टर की लैंडिंग यहां कराई जा सकती है.

विज्ञापन

कॉन्सर्ट स्पेस

कॉन्सर्ट स्पेस5 / 8

मीका के इस लग्जरी फार्म हाउस में कॉन्सर्ट के लिए भी एक काफी बड़ा स्पेस है. यहां 4 से 5 हजार लोग आ सकते हैं. फराह खान के व्लॉग में मीका ने इस कॉन्सर्ट वाले स्पेस को दिखाया और यहां सिंगर ने गाना भी गाकर दिखाया.

मीका सिंह के फार्म हाउस में हैं मंदिर

मीका सिंह के फार्म हाउस में हैं मंदिर6 / 8

फराह खान के वीडियो में दिखाई दिया कि इस फार्म हाउस में छोटे-छोटे मंदिर भी बनाए गए हैं. जहां बैठकर आप भगवान की पूजा भी कर सकते हैं. वीडियो में फराह खान भी भगवान की पूजा करती दिखाई दीं.

विज्ञापन

ओपन किचन

ओपन किचन7 / 8

मीका के इस फार्म हाउस में एक ओपन किचन भी है. जहां 200 लोगों के लिए रोजाना घी में खाना बनता है. वहीं रात में इसी फार्म हाउस में 50 लोग रुकते भी हैं. मीका ने फराह खान के वीडियो में अपने कुक के साथ इस किचन में खाना भी बनाया.

वायरल हुआ फराह खान का व्लॉग

वायरल हुआ फराह खान का व्लॉग8 / 8

सोशल मीडिया पर अब फराह खान का ये व्लॉग तेजी से वायरल हो रहा है. मीका सिंह के लग्जरी फार्महाउस को देखकर ऑडियंस के भी होश उड़ गए. वहीं वीडियो में फराह खान और उनके कुक दिलीप भी दंग दिखाई दिए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन