Michael OTT Release: बॉक्स ऑफिस पर ₹9,050 करोड़ कमाने के बाद अब OTT पर रिलीज होगी फिल्म 'माइकल', कब और कहां होगी स्ट्रीम?

Michael Jackson Movie Streaming On OTT: माइकल जैक्सन की जिंदगी पर बनी फिल्म 'माइकल' ने सिनेमाघरों में तहलका मचाया. मगर अब OTT पर भी ये फिल्म धमाल मचाने वाली है. एंटोइन फुकवा द्वारा निर्देशित यह फिल्म पूरी दुनिया में छाई हुई है.

michael jackson movie
1 / 6
michael jackson movie

Advertisment

माइकल जैक्सन फिल्म

माइकल जैक्सन फिल्म2 / 6

माइकल जैक्सन की जिंदगी पर बनी फिल्म 'माइकल' ने सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया है. जाफर जैक्सन (माइकल के भतीजे) मुख्य भूमिका में हैं. एंटोइन फुकवा द्वारा निर्देशित यह फिल्म 24 अप्रैल 2026 को रिलीज हुई थी. अब यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता के बाद घर बैठे देखने के लिए तैयार है.

विज्ञापन

कब और कहां होगी OTT पर रिलीज?

कब और कहां होगी OTT पर रिलीज?3 / 6

फिल्म 'माइकल' को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. इस ओटीटी पर आप मूवी को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में देख सकते हैं. इस फिल्म में माइकल जैक्सन का किरदार उनके भतीजे जाफर ने निभाया है. लुक्स और हाव-भाव में वह बिल्कुल चाचा माइकल जैक्सन जैसे लगते हैं.

बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल4 / 6

फिल्म ने दुनियाभर में 977 मिलियन डॉलर (करीब ₹9,050 करोड़) की कमाई की है, जो कि क्रिस्टोफर नोलन की 'ओपेनहाइमर' से भी ज्यादा है. दर्शकों को माइकल फिल्म बहुत पसंद आई. अब ओटीटी पर भी यह फिल्म कब्जा करने वाली है.

विज्ञापन

जाफर जैक्सन की एक्टिंग की तारीफ

जाफर जैक्सन की एक्टिंग की तारीफ5 / 6

पूरी दुनिया में जाफर जैक्सन की शानदार एक्टिंग ने लोगों को हैरान कर दिया. उन्हें दुनियाभर से काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला. इसके अलावा माइकल फिल्म ने भारत में भी काफी लोकप्रियता बटोरी. फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला.

फिल्म की कहानी के बारे में

फिल्म की कहानी के बारे में6 / 6

यह फिल्म माइकल जैक्सन के संगीत के अलावा उनकी जिंदगी के दूसरे पहलुओं पर रोशनी डालती है. बचपन से लेकर दुनिया के सबसे बड़े पॉप स्टार बनने तक की यात्रा दिखाती है. डांस, गाने और भावनाओं से भरी फिल्म है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन