'किसी ने पहना घूंघट वेस्टल, तो किसी ने कैरी किया मैडम एक्स का लुक...', Met Gala 2026 के इन लुक्स को देख फैशन वर्ल्ड भी हुआ हैरान

Met Gala 2026: दुनिया के सबसे बड़े फैशन इवेंट 'मेट गाला 2026' में एक बार फिर से सेबेल्स ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई. इस इवेंट में आए स्टार्स ने अपने लुक्स से एक बार फिर फैशन की दुनिया को हैरान कर दिया है.

Met Gala 2026
1 / 9
Met Gala 2026. image credit- social media

विज्ञापन

सियारा

सियारा 2 / 9

मेट गाला 2026 में सिंगर सियारा के लुक की बात करें तो उन्होंने अपनी ड्रेस से लेकर ज्वेलरी तक गोल्ड पहना था. सियारा का ये लुक प्राचीन मिस्र की रानी नेफर्टिटी को प्रजेंट करता है.

विज्ञापन

ऐनी हैथवे

ऐनी हैथवे3 / 9

ऐनी हैथवे की कस्टम-मेड माइकल कोर्स ड्रेस को अमेरिकी कलाकार पीटर मैकगॉफ के सहयोग से डिजाइन किया गया था, लेकिन ये ब्रिटिश रोमांटिक कवि जॉन कीट्स की रचना, उनकी 'ओड ऑन अ ग्रेसियन अर्न' से प्रेरित थी.

ड्री हेमिंगवे

ड्री हेमिंगवे4 / 9

ड्री हेमिंगवे एक अमेरिकी मॉडल, अभिनेत्री और अर्नेस्ट हेमिंग्वे की परपोती हैं. हाल ही में उन्होंने 'लव स्टोरी: जॉन एफ कैनेडी जूनियर एंड कैरोलिन बेसेट' में डैरिल हन्ना का किरदार निभाया है. मेट गाला 2026 में उन्होंने एलेसांड्रो मिशेल द्वारा डिज़ाइन किया गया उनका कस्टम वैलेंटिनो गाउन पहना था.

विज्ञापन

हंटर शेफर

हंटर शेफर5 / 9

हंटर शेफर का लुक भले ही बिखरा हुआ और अस्त-व्यस्त सा था, लेकिन असल में ये कस्टम मेड प्राडा का डिजाइन था. ये ड्रेस ऑस्ट्रियाई पेंटर गुस्ताव क्लिम्ट की 1912/1913 की पेंटिंग 'मैडा प्रिमावेसी' से प्रेरित थी.

जूलियन मूर

जूलियन मूर6 / 9

जूलियन मूर की ड्रेस की बात करें तो ये एक लटकती हुई स्ट्रैप वाली खूबसूरत काली ड्रेस थी, जो अमेरिकी कलाकार जॉन सिंगर सार्जेंट के काम से मिली थी. ये लुक सार्जेंट द्वारा बनाए गए मैडम गौट्रो के चित्र की याद दिलाता है, जिन्हें मैडम एक्स के नाम से जाना जाता है.

विज्ञापन

लीना डनहम

लीना डनहम7 / 9

लीना डनहम 2019 के बाद पहली बार मेट गाला के रेड कार्पेट पर लौटीं. उन्होंने एलेसेंड्रो मिशेल द्वारा डिज़ाइन किया गया एक शानदार लाल रंग का वैलेंटिनो गाउन पहना था.

रोज

रोज8 / 9

पॉपुलर सिंगर रोज भी इस लिस्ट में शामिल है. रोज ने सेंट लॉरेंट द्वारा डिज़ाइन की गई एंथनी वैकारेलो की सादी काली, स्ट्रैपलेस ड्रेस पहनी थी, लेकिन ये आर्ट के लिहाज से बेहद यूनिक थी.

विज्ञापन

हेइदी क्लम

हेइदी क्लम 9 / 9

हेइदी क्लम का 'मेट गाला 2026' लुक भी चर्चा में है. हेइदी ने राफेल मोंटी द्वारा 1847 में बनाई गई मूर्ति, 'द वेल्ड वेस्टल' से अपना आउटफिट तैयार किया था. हेइदी क्लम की ये ड्रेस घूंघट वाली वेस्टल ड्रेस थी, जो देखने में बेहद अलग और यूनिक लग रही थी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन