
1 / 8
Netflix Trending Action Thriller Movie: नेटफ्लिक्स पर कई लेटेस्ट और पुरानी फिल्में भारत में ट्रेंड कर रही हैं. वहीं एक एक्शन थ्रिलर फिल्म ने हाल ही में नेटफ्लिक्स पर दस्तक दी है और आते ही ये फिल्म पहले नंबर पर ट्रेंड करने लगी है. इस फिल्म की कहानी आपको अंदर तक झकझोर देगी. चलिए जानते हैं आखिर हम किस फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं?
नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही 'मर्दानी 3'

2 / 8
नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर ट्रेंड हो रही ये फिल्म रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' है. सिनेमाघरों में छाने के बाद हाल ही में मेकर्स ने इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किया है और ये ओटीटी की दुनिया में भी आते ही छा गई.
एक्शन के साथ-साथ थ्रिल सीन्स

3 / 8
अभिराज मिनावाला के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में आपको एक्शन के साथ-साथ थ्रिलर सीन्स भी देखने को मिलेंगे. रानी मुखर्जी की ये फिल्म 30 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म की कहानी ने ऑडियंस को खूब एंटरटेन भी किया.
फिल्म की कहानी

4 / 8
'मर्दानी 3' की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी पुलिस एसएसपी शिवानी शिवाजी रॉय के इर्द-गिर्द घूमती है. शिवानी शिवाजी रॉय के पास बच्चियों की किडनैपिंग का केस आता है. जिसके बाद शिवानी इस केस में जी-जान लगा देती हैं.
फिल्म में दिखे ट्विस्ट एंड टर्न्स

5 / 8
फिल्म की कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है वैसे-वैसे पता चलता है कि इन किडनैपिंग के पीछे एक भिखारी माफिया का हाथ है, जिसे लोग 'अम्मा' के नाम से जानते हैं. इस दौरान फिल्म में कई ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलते हैं.
क्लाइमैक्स में छुपा राज

6 / 8
वहीं जांच में आगे पता चलता है कि 93 बच्चियां लापता हैं और इन बच्चियों का कोई भी सुराग नहीं है. इसके बाद शिवानी शिवाजी रॉय 'अम्मा' को ढूंढने और उसका पर्दाफाश करने के की जंग लड़ती है. फिल्म के क्लाइमैक्स में क्या होता है ये जानने के लिए आपको ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर देखनी होगी.
'मर्दानी 3' की स्टारकास्ट

7 / 8
'मर्दानी 3' में रानी मुखर्जी ने शिवानी शिवाजी रॉय का किरदार बखूबी निभाया है. वहीं 'अम्मा' के किरदार में मल्लिका प्रसाद नजर आईं. पहले भी 'मर्दानी 3' के दो पार्ट्स बन चुके हैं जो फैंस को काफी पसंद आए थे.
'मर्दानी 3' की कितनी है IMDb रेटिंग?

8 / 8
बता दें इस फिल्म को अभिराज मिनावाला ने डायरेक्ट किया है. वहीं फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो फिल्म को 7.3 आईएमडीबी रेटिंग मिली है. वीकेंड पर फैमिली के साथ घर पर बैठकर देखने के लिए ये फिल्म परफेक्ट चॉइस है.