किसी महल से कम नहीं Mardaani 3 फेम रानी मुखर्जी का घर, इनसाइड फोटोज देख खुली रह जाएंगी आंखें!

Mardaani 3 Fame Rani Mukerji Luxurious House: रानी मुखर्जी इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं. एक्ट्रेस की फिल्म 'मर्दानी 3' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इसी बीच एक्ट्रेस के लग्जरी घर की फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इन फोटो में एक्ट्रेस का घर किसी महल से कम नहीं लग रहा है. चलिए एक्ट्रेस के लग्जरी इनसाइड फोटोज पर एक नजर डालते हैं.

rani mukerji
1 / 7

विज्ञापन

2 / 7

रानी मुखर्जी अपने पति आदित्य चोपड़ा और बेटी के साथ मुंबई के खार पश्चिम स्थित रुस्तमजी पैरामाउंट अपार्टमेंट के ई विंग की 22वीं मंजिल पर रहती हैं. इस बिल्डिंग में रानी मुखर्जी के साथ दिशा पटानी, टाइगर श्रॉफ, हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या का भी घर है. P.c-social media

विज्ञापन

3 / 7

एक्ट्रेस ने 2021 में इस घर को खरीदा था. खरीदने के लिए एक्ट्रेस ने 7.12 करोड़ रुपये का भुगतान किया था. यहां फिटनेस स्टेशन, आर्टिफिशियल रॉक क्लाइंबिंग एरिया, स्विमिंग पूल और गेमिंग एरिया जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं. P.c-social media

4 / 7

रानी मुखर्जी का ये घर बीएचके का है, जो 3545 वर्ग फुट में फैला हुआ है. वहीं एक्ट्रेस के आलीशान घर की बालकनी से समुद्र का मनमोहक व्यू दिखाई देता है. साथ ही एक्ट्रेस के घर में मिनी थिएटर भी है. P.c-social media

विज्ञापन

5 / 7

एक्ट्रेस के घर में खुली हवा में बैठने की सुविधा वाला स्काई लाउंज भी है. जो छोटी पार्टियों और मिलन समारोहों के लिए एकदम सही है. साथ ही इसमें भी बड़े लाउंज भी हैं, जिनकी फोटोज काफी वायरल हो रही हैं. P.c-social media

6 / 7

रानी मुखर्जी की नेटवर्थ 7400 करोड़ है. ये इनकम उनके पति आदित्य चोपड़ा की मिलाकर है. बता दें आदित्य चोपड़ा यश राज फिल्म्स के चेयरपर्सन हैं. साल 2014 में दोनों ने शादी की थी. P.c-social media

विज्ञापन

7 / 7

वहीं फिलहाल रानी मुखर्जी अपनी लेटेस्ट फिल्म 'मर्दानी 3' के प्रमोशन में बिजी हैं. फिल्म थिएटर में रिलीज हो चुकी है. वहीं फैंस से भी फिल्म को अच्छा और पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. P.c-social media

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन