75 और 65 साल के हीरो की वो फिल्म, जिसने रिलीज से पहले ही कमाए 13 करोड़, क्या तोड़ पाएगी Dhurandhar 2 का रिकॉर्ड?

Mammootty and Mohanlal Film: बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का आना-जाना लगा रहता है. बीते एक महीने ये ज्यादा समय से 'धुरंधर 2' ने टिकट खिड़की पर बवाल काट रखा था. अब एक और ऐसी ही फिल्म टिकट खिड़की पर आने को बेकरार है. आइए जानते हैं कि ये कौन-सी फिल्म है?

Patriot
1 / 7
Patriot. image credit- social media

विज्ञापन

पैट्रियट

पैट्रियट2 / 7

दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि फिल्म 'पैट्रियट' है. इस फिल्म में 74 साल के ममूटी और 65 साल के मोहनलाल तहलका मचाने के लिए तैयार हैं.

विज्ञापन

एडवांस बुकिंग

एडवांस बुकिंग3 / 7

फिल्म 'पैट्रियट' की रिलीज की बात करें तो ये फिल्म 1 मई 2026 को वर्ल्डवाइड रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म की पहले दिन (डे-1) की एडवांस बुकिंग ने वर्ल्डवाइड पर 13.17 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

धुरंधर 2

धुरंधर 24 / 7

इस फिल्म की एडवांस बुकिंग को देखकर ऐसा लग रहा है कि फिल्म भी 'धुरंधर 2' की तरह बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट सकती है. हालांकि, इसका पता फिल्म की रिलीज के बाद ही लगेगा.

विज्ञापन

डोमेस्टिक टोटल कलेक्शन

डोमेस्टिक टोटल कलेक्शन5 / 7

बता दें कि इस फिल्म ने केरल में 3.90 करोड़ रुपये की बुकिंग और रेस्ट ऑफ इंडिया (ROI) में 50 लाख रुपये की कमाई की है. फिल्म का डोमेस्टिक टोटल कलेक्शन 4.40 करोड़ रुपये हो गया है. ओवरसीज में यह 9.20 लाख डॉलर (लगभग 7.77 करोड़ रुपये) की बुकिंग कर चुकी है. साथ ही गल्फ देशों से ही 5 लाख डॉलर से ज्यादा का कलेक्शन हो गया है.

फिल्म का बजट

फिल्म का बजट6 / 7

इसी के साथ अगर फिल्म की कहानी की बात करें तो इस फिल्म में एक हाई-ऑक्टेन स्पाई एक्शन थ्रिलर कहानी है. फिल्म को 140 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में बनाया गया है.

विज्ञापन

ममूटी और मोहनलाल

ममूटी और मोहनलाल7 / 7

इस फिल्म में ममूटी और मोहनलाल 18 साल बाद पहली बार साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं. ममूटी और मोहनलाल की उम्र 75 और 65 साल है, फिर भी उनकी स्टार पावर आज भी बरकरार है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन