वो TV स्टार एक्ट्रेस, जिसने परिवार के लिए छोड़ा था करियर, फिर 10 साल बाद किया कमबैक; एक्टर पति से हुआ तलाक

Birthday Special: टीवी के कई सितारे ऐसे हैं जो अपनी पर्सनल लाइफ के लिए प्रोफेशनल लाइफ को दांव पर लगा देते हैं. आज हम एक ऐसी ही हसीना की बात करने जा रहे हैं जिन्होंने अपने परिवार के लिए अपने करियर की बाजी लगा दी थी. वहीं अब इस एक्ट्रेस का तलाक हो गया है और साथ ही एक्ट्रेस ने 10 साल बाद कमबैक किया है. चलिए आपको भी इस एक्ट्रेस की लाइफ के बारे में डिटेल में बताते हैं.

mahhi vijj jay bhanushali divorce
1 / 8

विज्ञापन

माही विज का बर्थडे

माही विज का बर्थडे2 / 8

टीवी की इस मशहूर एक्ट्रेस का नाम माही विज है. माही विज 1 अप्रैल को अपना 44वां जन्मदिन मना रही हैं. इस खास मौके पर हम आपको उनकी लाइफ के बारे में डिटेल में बताते हैं. एक्ट्रेस का जन्म नई दिल्ली में हुआ था. वहीं उन्हें बचपन से ही एक्टिंग करने का शौक था.

विज्ञापन

शुरुआती करियर

शुरुआती करियर3 / 8

माही विज अपने सपने को पूरा करने के लिए मुंबई आ गईं. मुंबई जाकर एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की. एक्ट्रेस सबसे पहले 'तू, तू है वही' के म्यूजिक वीडियो में नजर आईं. एक्ट्रेस ने 2006 में हिंदी टीवी सीरियल 'अकेला' से अपने करियर की शुरुआत की.

इस शो से मिली पहचान

इस शो से मिली पहचान4 / 8

माही विज ने अपने शुरुआती करियर में कई सर्पोटिंग रोल्स किए, लेकिन उन्हें असली पहचान 'लागी तुझसे लगन' सीरियल से मिली. इस सीरियल ने माही विज को टीवी का स्टार बना दिया था. फैंस ने भी उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया.

विज्ञापन

इन सीरियल्स में किया काम

इन सीरियल्स में किया काम5 / 8

'लागी तुझसे लगन' सीरियल के बाद एक्ट्रेस ने 'बैरी पिया' और 'ना आना इस देस लाडो' जैसे टीवी सीरियल्स किए. वहीं इसके साथ ही माही विज टीवी के रियलिटी शोज में भी दिखाई दीं. इनमें 'झलक दिखला जा 4', 'नचले वे', 'कॉमेडी सर्कस' और 'नच बलिये 5' में भी नजर आईं. इसके बाद माही ने टीवी से ब्रेक ले लिया.

माही विज की पर्सनल लाइफ

माही विज की पर्सनल लाइफ6 / 8

प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ भी चर्चाओं में रहीं. जय भानुशाली के साथ एक्ट्रेस ने 2011 में शादी कर ली. शादी के कई साल बाद दोनों को कोई बच्चा नहीं हुए जिसके बाद उन्होंने खुशी और राजवीर को गोद भी लिया और साल 2019 में दोनों की बेटी तारा का जन्म हुआ.

विज्ञापन

पति से हुआ तलाक

पति से हुआ तलाक7 / 8

वहीं एक बार फिर साल 2026 में जय और माही की पर्सनल लाइफ चर्चाओं में तब आई जब दोनों ने तलाक ले लिया. अब भले ही दोनों अलग हो गए हों लेकिन दोनों के बीच अभी भी दोस्ती का रिश्ता है और दोनों अपने बच्चों को अच्छे से पाल भी रहे हैं.

माही विज ने किया कमबैक

माही विज ने किया कमबैक8 / 8

माही विज ने अब 10 साल बाद टीवी इंडस्ट्री में वापसी की है. ‘सेहर होने को है’ में माही विज 10 साल के बाद टीवी सीरियल में दिखाई दीं. कलर्स के इस शो में माही विज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. वहीं अब माही विज का करियर दोबारा से पटरी पर आ गया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन