कौन हैं Monalisa? जिन्होंने मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग मंदिर में रचाई शादी; फोटोज वायरल

Monalisa Marriage Photos: महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा ने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान के साथ मंदिर में शादी कर ली है. सोशल मीडिया पर मोनालिसा और फरमान खान की शादी की फोटोज काफी वायरल हो रही हैं. मोनालिसा ने अपनी फैमिली के खिलाफ जाकर अपने बॉयफ्रेंड से केरल के मंदिर में शादी की. वहीं मोनालिसा की शादी की फोटोज देखकर फैंस भी हैरान रह गए हैं.

Monalisa marriage muslim boyfriend Farman khan
1 / 9

विज्ञापन

मोनालिसा ने मांगी पुलिस सुरक्षा

मोनालिसा ने मांगी पुलिस सुरक्षा2 / 9

मोनालिसा ने फरमान खान से शादी करने के बाद पुलिस ने सुरक्षा की मांग भी की है. दरअसल मोनालिसा का कहना है कि उनकी शादी से उनकी फैमिली खफा है और उन्हें धमकियां भी मिल रही हैं. जिसके चलते उन्होंने सुरक्षा मांगी है.

विज्ञापन

केरल में की शादी

केरल में की शादी3 / 9

परिवार से दूर मोनालिसा ने अपने बॉयफ्रेंड फरमान से केरल में शादी की. पुलिस ने जब कपल से पूछा कि उन्होंने इतनी दूर आकर शादी क्यों की है. इस पर मोनालिसा ने कहा कि यहां वो सामाजिक और धार्मिक दबाव से दूर हैं.

मोनालिसा के केस की जांच

मोनालिसा के केस की जांच4 / 9

पुलिस ने जांच में पाया है कि मोनालिसा और फरमान दोनों ही बालिग हैं, तो उनकी लाइफ से जुड़ा वो कोई भी फैसला लेने के लिए सक्षम हैं. वहीं प्रशासन ने कपल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं.

विज्ञापन

कौन हैं मोनालिसा?

कौन हैं मोनालिसा?5 / 9

मोनालिसा इससे पहले भी सुर्खियों में रह चुकी हैं. साल 2025 में प्रयागराज में हुए महाकुंभ से मोनालिसा वायरल हुई थीं. महाकुंभ में मोनालिसा रुद्राक्ष की माला बेचती थीं, जिसके बाद उनकी नीली आंखों ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया और माला बेचते हुए उनकी वीडियो वायरल हो गई.

महाकुंभ से हुईं वायरल

महाकुंभ से हुईं वायरल6 / 9

अपनी खूबसूरती के चलते मोनालिसा देखते ही देखते सुर्खियों में आ गईं और इस तरह से मोनालिसा महाकुंभ की वायरल गर्ल बन गईं. उनकी सुंदरता को देखते हुए सनोज मिश्रा ने भी उन्हें फिल्मों का ऑफर दे दिया.

विज्ञापन

मिला फिल्म का ऑफर

मिला फिल्म का ऑफर7 / 9

सनोज मिश्रा ने मोनालिसा को फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' में काम दिया. इसके लिए उन्होंने मोनालिसा को एक्टिंग क्लास भी दीं. वहीं मोनालिसा ने मॉडलिंग में भी हाथ आजमाया और उन्होंने कई फोटोशूट भी कराए.

वायरल गर्ल से बनीं सोशल मीडिया स्टार

वायरल गर्ल से बनीं सोशल मीडिया स्टार8 / 9

वहीं अब मोनालिसा सोशल मीडिया स्टार हैं. वो अक्सर इंस्टाग्राम पर रील्स शेयर करती हैं. मोनालिसा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वायरल होने के बाद उन्हें कई मॉडलिंग के ऑफर मिले. अब एक्ट्रेस मनोरंजन से जुड़े प्रोजेक्ट्स करती हैं.

विज्ञापन

शादी करके सबको किया शॉक्ड

शादी करके सबको किया शॉक्ड9 / 9

मोनालिसा मध्य प्रदेश के खरगोन जिले की रहने वाली हैं, वहीं फरमान महाराष्ट्र के हैं. बता दें दोनों की लव स्टोरी कभी सुर्खियों में नहीं रही, लेकिन हाल ही में अचानक शादी करके मोनालिसा ने अपने परिवार के साथ-साथ डायरेक्टर सनोज मिश्रा को भी शॉक्ड कर दिया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन