Maamla Legal Hai 2 OTT Release: जज के अवतार में छाए Ravi Kishan, कोर्टरूम ड्रामा ने जीता लोगों का दिल
OTT प्लेटफॉर्म पर आज यानी 3 अप्रैल को रवि किशन स्टारर सीरीज 'मामला लीगल है सीजन 2' रिलीज किया गया है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं. अगर आप भी इस सीरीज का इंतजार कर रहे थे, तो आप इस वेब सीरीज को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

साल 2024 में रवि किशन की सीरीज 'मामला लीगल है' रिलीज की गई थी, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था और दर्शक इस सीरीज के दूसरे सीजन का काफी समय से इंतजार कर रहे थे. हालांकि, अब फैंस का इंतजार खत्म हो गया है. क्योंकि 'मामला लीगल है सीजन 2' को नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दिया गया है.
मामला लीगल है सीजन 2 किस ओटीटी पर रिलीज की गई है
2 / 5रवि किशन की मच अवेटेड सीरीज 'मामला लीगल है सीजन 2' आज यानी 3 अप्रैल को रिलीज कर दिया गया है. इस सीरीज को दर्शक काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. अगर आपने 'मामला लीगल है' सीरीज का पहला सीजन देखा है, तो आपको यह सीरीज काफी पसंद आने वाली है.
मामला लीगल है सीजन 2 ओटीटी रिलीज
3 / 5आपको बता दें कि 'मामला लीगल है सीजन 2' में रवि किशन इस बार वकील नहीं जज बने हुए हैं. यह एक कोर्ट रूम ड्रामा है. इस सीरीज में रवि किशन की दमदार एक्टिंग लोगों को काफी पसंद आ रही है.
मामला लीगल है सीजन 2 कहां देखें
4 / 5'मामला लीगल है सीजन 2' में रवि किशन के साथ निधि बिष्ट, कुशा कपिला, अंजुम बत्रा और अनंत जोशी जैसे कलाकारों ने अहम किरदार निभाया है. अगर आप यह सीरीज देखने का प्लान कर रहे हैं, तो आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
मामला लीगल है सीजन 2
5 / 5रवि किशन की इस सीरीज में आपको शादी के बाद मां और पत्नी के बीच फंसे बेटे की कहानी, होमोसेक्सुएलिटी और पुरुषों के साथ मोलेस्टेशन जैसे मुद्दों को दिखाया गया है.