'Love and War' के सेट पर हुआ दर्दनाक हादसा, 42 वर्षीय वर्कर की हुई मौत, भंसाली प्रोडक्शंस देगा ₹40 लाख का मुआवजा

Love and War Movie Set Accident: संजय लीला भंसाली मोस्ट अवेटेड फिल्म 'Love and War' के सेट पर भीषण हादसा हो गया है. 42 वर्षीय वर्कर की मौत से हर कोई हैरान है. इस दुख की घड़ी में भंसाली प्रोडक्शन पीड़ित के परिवार को 40 लाख का मुआवजा देगा.

love and war movie set accident
1 / 6
love and war movie set accident

'Love and War' के सेट पर इस हादसे ने सबको हैरान कर दिया है. मुंबई के गोरेगांव में रॉयल पंप स्टूडियो पर घटी इस घटना से हर कोई दुखी है. हालांकि, भंसाली प्रोडक्शन ने इस मामले की गंभीरता समझते हुए मुआवजे का ऐलान किया है.  

विज्ञापन

'Love and War' के सेट पर हुई घटना

 'Love and War' के सेट पर हुई घटना 2 / 6

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' के सेट पर एक बहुत दुखद घटना हो गई है. इस हादसे में 42 साल के एक मजदूर की जान चली गई. मुंबई के गोरेगांव में रॉयल पंप स्टूडियो पर 17 जून 2026 की सुबह यह हादसा हुआ. इस घटना ने पूरे फिल्म जगत को झकझोर दिया है.

विज्ञापन

पीड़ित की पहचान हुई

 पीड़ित की पहचान हुई3 / 6

मृतक पीड़ित 42 वर्ष का चंद्रधारी सिंह यादव थे, तो पेशे से कार्पेंटर थे. वे फिल्म स्टूडियो सेटिंद एंड एलाइड मजदूर यूनियन (FSSAMU) के सदस्य थे. जब फिल्म का सेट तैयार हो रहा था, तभी काम के दौरान अचानक शॉर्ट सर्किट होने से उन्हें बिजली का जोरदार झटका लगा, जिससे उनका शरीर बुरी तरह झुलस गया. अस्पताल जाने पर उन्हें डॉक्टरों में मृत घोषित कर दिया.

मृतक के परिवार में कौन कौन?

मृतक के परिवार में कौन कौन?4 / 6

चंद्रधारी के पीछे उनकी पत्नी और 2 छोटी बेटियां है, जिन्हें छोड़कर वे स्वर्गलोक सिधार गए. इस दुखद घड़ी में भंसाली प्रोडक्शन आगे आया है और उन्होंने हादसे में हुए इस दर्दनाक नुकसान की जिम्मेदारी ली. पीड़ित परिवार को प्रोडक्शन हाउस ने 40 लाख रुपए की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की.

विज्ञापन

मुआवजा बढ़ाने की मांग

मुआवजा बढ़ाने की मांग5 / 6

NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, FWICE के अध्यक्ष बी.एन. तिवारी ने मांग की है कि मृतक के बच्चों की कम उम्र को देखते हुए इस मुआवजे की राशि को बढ़ाकर ₹50 लाख किया जाए. इसके अलावा फेडरेशन ने निर्देशक संजय लीला भंसाली से चंद्रधारी के दोनों बच्चों की पूरी पढ़ाई का खर्च उठाने और उनकी पत्नी को प्रोडक्शन हाउस में नौकरी देने का भी अनुरोध किया है.

सेट पर सुरक्षा पर उठे सवाल

सेट पर सुरक्षा पर उठे सवाल6 / 6

इस हादसे के बाद फिल्म सेट्स पर काम करने वाले दिहाड़ी मजदूरों की सुरक्षा पर एक बार फिर बड़ा सवाल उठा है, जहां पर उनके जान की कीमत को कुछ लाख रुपए से तोला जा रहा है. फेडरेशन ने अब सभी प्रोडक्शन हाउसेस से सेट्स पर कड़े सुरक्षा इंतजाम करने और काम के घंटों को सीमित (रेगुलेट) करने की सख्त अपील की है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन