Lock Upp 2 के बीच इस कंटेस्टेंट की जिंदगी में छाया मातम, शो के बीच इस करीबी ने दुनिया को कहा अलविदा

OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इन दिनों Lock Upp 2 शो दर्शकों का फेवरेट बना हुआ है. इस शो को हर कोई काफी ज्यादा पसंद कर रहा है. लेकिन इसी बीच एक ऐसी खबर आई है, जिसके बाद मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

Lock Upp 2
1 / 5

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इन दिनों लॉकअप शो दर्शकों का पसंदीदा बना हुआ है. इस शो में सभी कंटेस्टेंट्स, ट्विस्ट और इमोशनल पलों के कारण सुर्खियों में बने हुए हैं. इस रियलिटी शो में हर दिन कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिल रहा है, जिसने दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर लिया है. हालांकि, इसी बीच शो से जुड़ एक कंटेस्टेंट को लेकर काफी दुखद खबर सामने आ रही है.

विज्ञापन

लॉक अप 2

लॉक अप 22 / 5

आपको बता दें कि ‘लॉक अप 2’ शो के कंटेस्टेंट वरुण यादव, जिन्हें लोग ‘लैला’ के नाम से भी जानते हैं. वो एक इंटरनेट सेंसेशन और डिजिटल क्रिएटर है. दरअसल, उनके परिवार में मातम छा गया है. रिपोर्ट्स के अनुसार वरुण यादव के दादा का निधन हो गया है. उनकी उम्र 91 साल बताई जा रही है. दरअसल , इन दिनों वरुण नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ का हिस्सा है.

विज्ञापन

लॉक अप 2 के होस्ट कौन हैं?

लॉक अप 2 के होस्ट कौन हैं?3 / 5

दरअसल, शो के नियमों के अनुसार वरुण बाहरी दुनिया से पूरी तरह अलग है, उन्हें शो के बाहर की कोई जानकारी नहीं है. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या शो के होस्ट वरुण को उनके दादा की निधन की खबर देते हैं या नहीं.

वरुण यादव

वरुण यादव4 / 5

इस बात की जानकारी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आरुष भोला ने अपने व्लॉग के जरिए शेयर की है. उन्होंने अपने व्लॉग के जरिए दुखद खबर शेयर की है, जिसमें उन्होंने कहा, वरुण के दादा जी अब इस दुनिया में नहीं रहे. उन्होंने 91 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है. व्लॉग में आरुष ने यह भी बताया कि वरुण इन दिनों शो का हिस्सा है, जिसकी वजह से वो परिवार के साथ नहीं हैं.

विज्ञापन

नेटफ्लिक्स

नेटफ्लिक्स5 / 5

आपको बता दें कि  इंटरनेट सेंसेशन और डिजिटल क्रिएटर वरुण यादव हरियाणा से ताल्लुक रखते हैं. वो अपने मजेदार शॉर्ट कॉमेडी वीडियो से लोगों को हंसाने का काम करते हैं. हालांकि, बाद में वरुण ने ट्रैवल व्लॉग, लाइफस्टाइल वीडियो और प्रैंक जैसी वीडियो बनाना शुरू किया था. उनके दादा जी के निधन की खबर सुनकर उनके फैंस काफी उदास हो रहे है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन