कमजोर दिल वाले बिल्कुल ना देखें ये 7 कोरियन हॉरर फिल्में, खौफनाक सीन्स उड़ा देंगे आपकी रातों की नींद

Best Korean Horror Movies: अगर आपको हॉरर फिल्मों का शौक है, तो कोरियन मूवीज से ज्यादा डरावना कुछ नहीं. इन फिल्मों में आपको असली खौफ का मतलब समझ आएगा. आप इन 7 फिल्मों के नाम अपनी लिस्ट में जरूर शामिल कर लें.

Best Korean Horror Movies
1 / 9
Best Korean Horror Movies

Best Korean Horror Movies: अगर आपको हॉरर फिल्मों का शौक है, तो कोरियन मूवीज से ज्यादा डरावना कुछ नहीं. इन फिल्मों में आपको असली खौफ का मतलब समझ आएगा. आप इन 7 फिल्मों के नाम अपनी लिस्ट में जरूर शामिल कर लें.  

विज्ञापन

हॉरर फिल्मों के शौकीन लोग

हॉरर फिल्मों के शौकीन लोग2 / 9

कई लोग हॉरर फिल्मों के शौकीन हैं. अगर आप भी उनमें से एक हैं, तो इन कोरियन फिल्मों के नाम आप जरूर नोट कर लें. इससे आपको आपको असली हॉरर फिल्मों का मतलब समझ आएगा. कमजोर दिल वाले इन फिल्मों से दूर रह सकते हैं.

विज्ञापन

A Tale of Two Sisters

A Tale of Two Sisters3 / 9

यह फिल्म 2003 में आई थी, जो एक क्लासिक साइरोलॉजिकल हॉरर फिल्म है. इसमें 2 बहने अपने घर लौटती हैं जहाँ उनकी सौतेली माँ और एक भूतिया साया उनका इंतज़ार कर रहा होता है. इसका क्लाइमेक्स आपको हिला देगा. इसे आप Amazon Prime Video पर देख सकते हैं.

The Call

The Call4 / 9

यह फिल्म 2020 में रिलीज हुई थी, जिसमें एक ही घर में रहने वाली दो महिलाएं, जो अलग-अलग समय (Present और Past) में हैं, एक फोन कॉल के जरिए जुड़ती हैं. यह फिल्म डराने के साथ-साथ दिमाग घुमा देने वाली है. इसे आप Netflix पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

Alive

Alive5 / 9

यह फिल्म 2020 में रिलीज हुई थी, जिसमे जॉम्बी के बारे में दिखाया गया है. अगर आपको जॉम्बी वाली फिल्में पसंद हैं, तो यह मूवी भी आपको पसंद आएगी. इसमें एक लड़का अपने अपार्टमेंट में फंसा है और बाहर पूरी दुनिया जॉम्बीज से भरी है. यह सस्पेंस से भरपूर है. इसे आप Netflix पर देख सकते हैं.

Bedevilled

Bedevilled6 / 9

यह फिल्म 2010 में रिलीज हुई थी, जिसमें रिवेंज की कहानी दिखाई गई है. इसमें एक द्वीप पर होने वाले अत्याचार और फिर शुरू होने वाला खूनी बदला इसे बहुत ही डरावना और हिंसक बनाता है. इसे आप Amazon Prime Video पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

Exhuma

Exhuma7 / 9

यह फिल्म हाल ही में 2024 में रिलीज हुई, जिसमें एक अमीर परिवार के पूर्वजों की कब्र को खोदने के बाद शुरू होता है अलौकिक शक्तियों का ऐसा तांडव, जिसे देखकर आपकी रूह कांप जाएगी. इसे आप Amazon Prime Video पर देख सकते हैं.

The 8th Night

The 8th Night8 / 9

यह फिल्म 2021 में रिलीज हुई है, जिसमें एक प्राचीन बुरी शक्ति को दोबारा जागने से रोकने की कहानी है. इसमें काफी डरावने विजुअल्स और धार्मिक रहस्य हैं. इसे आप Netflix पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

Sleep

Sleep9 / 9

यह फिल्म 2023 में रिलीज हुई, जिसमें एक शादीशुदा जोड़ा तब मुश्किल में पड़ जाता है जब पति नींद में डरावनी हरकतें करने लगता है. यह फिल्म दिखाती है कि 'नींद' भी कितनी खौफनाक हो सकती है. इसे आप Amazon Prime Video पर देख सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन