OTT Releases: एंटरटेनमेंट ही एंटरटेनमेंट... फरवरी के दूसरे हफ्ते ओटीटी पर उठेगा बवंडर, रिलीज होंगी 8 फिल्में-सीरीज

Latest OTT releasing this week (February 9 to 15, 2026): फरवरी के दूसरे हफ्ते की शुरुआत हो चुकी है. ऐसे में ओटीटी पर नई रिलीज का फैंस इंतजार कर रहे हैं. इस पूरे हफ्ते फुल एंटरटेनमेंट डोज देखने के लिए मिलने वाला है.

Latest OTT releasing this week (February 9 to 15, 2026)
1 / 10

विज्ञापन

2 / 10

Latest OTT releasing this week: फरवरी 2026 का दूसरा हफ्ता काफी मजेदार होने वाला है, जिसमें हाई ऑक्टेन सीन से भरी फिल्में और सीरीज देखने के लिए मिलने वाली हैं. इस हफ्ते फुल एंटरटेनमेंट का तड़का देखने के लिए मिलने वाला है. इस हफ्ते एक्शन के साथ ही सुपरनैचुरल थ्रिलर समेत कई जॉनर की फिल्में-सीरीज ओटीटी पर दस्तक देने वाली हैं. ऐसे में चलिए बताते हैं इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों और सीरीज के बारे में. (Photo- IMDb)

विज्ञापन

3 / 10

मोना सिंह और बरुण सोबती ने पंजाबी क्राइम थ्रिलर सीरीज 'कोहरा 2' को लेकर दर्शकों के बीच काफी एक्साइटमेंट है. इस सीरीज के सीजन 1 को काफी पसंद किया गया है. ऐसे में फिल्म का दूसरा सीजन भी नेटफ्लिक्स पर आ रहा है, जिसे 11 फरवरी को रिलीज किया जाएगा. (Photo- IMDb)

4 / 10

कोर्टरूम ड्रामा थ्रिलर फिल्म 'अमर विश्वास' ओटीटी पर कमबैक करने जा रही है. इस सीरीज में राजीव एक वकील की भूमिका में दिखाई देने वाले हैं, जो हाई प्रोफाइल मर्डर केस को अपने हाथ में लेने का फैसला करते हैं और इस दौरान कई खुलासे होते हैं. इस 11 फरवरी को एमएक्स प्लेयर पर रिलीज किया जाएगा. (Photo- IMDb)

विज्ञापन

5 / 10

मलयालम मेडिकल थ्रिलर 'बेबी गर्ल' को 12 फरवरी को सोनी लिव पर रिलीज किया जाएगा. इसमें सनल मैथ्यू (निविन पॉली) नाम के एक हॉस्पिटल अटेंडेंट की कहानी देखने के लिए मिली है. अरुण वर्मा ने डायरेक्ट किया है. इसे सोनी लिव की जबरदस्त थ्रिलर कहा जा रहा है. (Photo- IMDb)

6 / 10

'भानुप्रिया भूतेर होटल' एक बंगाली हॉरर-कॉमेडी सीरीज है, जिसमें मिमी चक्रवर्ती अहम रोल में हैं. इसमें एक रहस्यमयी होटल की कहानी को दिखाय गया है, जिसकी मालकिन भानु्प्रिया होती हैं. ये शरारती भूतों का अड्डा बन जाता है. इसे जी5 पर देख सकते हैं. सीरीज को 13 फरवरी को स्ट्रीम किया जाएगा. (Photo- IMDb)

विज्ञापन

7 / 10

इस हफ्ते तमिल रोमांटिक फिल्म 'मायाबिम्बम' को भी रिलीज किया जाएगा, जिसे 13 फरवरी को सन नेक्स्ट पर रिलीज किया जाएगा. इसमें एक मेडिकल स्टूडेंट जीवा (आकाश नागराजन) की कहानी देखने के लिए मिलती है. (Photo- IMDb)

8 / 10

चिरंजीवी और नयनतारा की हिट फिल्म इस हफ्ते डिजिटल डेब्यू कर रही है. वो तेलुगु फिल्म 'मन शंकरा वारा प्रसाद गारू' की रिलीज को लेकर सुर्खियों में हैं. ऐसे में इसे 11 फरवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 पर देखा जा सकता है. इसे मलयालम, कन्नड़, हिंदी, तमिल, बंगाली और मराठी सहित कई भाषाओं में देख सकते हैं. (Photo- IMDb)

विज्ञापन

9 / 10

एक्टर जीवा की तमिल कंट्री कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'थलाइवर थम्बी थलैमैयिल' भी इस हफ्ते रिलीज हो रही है. इसे 12 फरवरी को ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा. फिल्म को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा. (Photo- IMDb)

10 / 10

मलयालम क्राइम थ्रिलर फिल्म 'पाथिरात्रि' को भी 13 फरवरी को रिलीज किया जाएगा. इसे ओटीटी प्ले पर देख सकते हैं. इसमें सौबिन शाहिर और नाव्या नायर जैसे कलाकार अहम रोल में हैं. (Photo- IMDb)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन