1 / 8
Pic Credit- Instagram
Latest OTT Releases (7 September-13 September): नेटफ्लिक्स से लेकर प्राइम वीडियो तक पर नई-नई फिल्में और सीरीज रिलीज होने जा रही हैं. 7 से 13 सितंबर तक ओटीटी पर इन फिल्मों और सीरीज को आप बिंज वॉच कर सकते हैं. इनमें आपको सस्पेंस-एक्शन और कॉमेडी का भरपूर डोज मिलेगा. वहीं इन फिल्मों और सीरीज का फैंस को लंबे समय से इंतजार था. चलिए जानते हैं लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है.
डैंग

2 / 8
एनिमेटेड सीरीज 'डैंग' का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. इस सीरीज को आप 8 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. इस सीरीज में कॉमेडी के साथ-साथ ड्रामा से भरे सीन्स भी देखने को मिलेंगे. बिंज वॉच करने के लिए ये सीरीज परफेक्ट चॉइस है. इसके साथ ही इस सीरीज को आप अपनी फैमिली के साथ घर में बैठकर ओटीटी पर देख सकते हैं.
द रिवोल्यूशनरीज

3 / 8
'द रिवोल्यूशनरीज' का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. 11 सितंबर को आप इस सीरीज को अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. निखिल आडवाणी के डायरेक्शन में बन रही इस सीरीज को आप हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और बंगाली में भी देख सकते हैं. वहीं इस सीरीज के टीजर पर फैंस ने खूब प्यार लुटाया. सीरीज की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें भुवन बाम, रोहित सराफ, प्रतिभा रांटा और गुरफतेह पीरजादा लीड रोल में हैं.
प्रिंस ऑफ मॉलीवुड

4 / 8
ये कॉमेडी-ड्रामा सीरीज भी नई ओटीटी रिलीज में शामिल है. ये सीरीज 11 सितंबर को जियोहॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही है. वहीं इस सीरीज को आप 7 भाषाओं में देख सकते हैं. इनमें मलयालम, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, बंगाली और मराठी भाषाएं शामिल हैं. इस सीरीज को आप इन भाषाओं में अपने घर में बैठकर आराम से बिंज वॉच कर सकते हैं. इसमें डैन डेविस, निर्मल पलाजी और हरीशमा लीड रोल में हैं.
गो टीम

5 / 8
अगर आप डार्क कॉमेडी फिल्में देखने के शौकीन हैं तो इसे अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. फिल्म में एलेक्जेंड्रा जिमेनेज और मारिबेल वर्दू लीड रोल में हैं. वहीं फिल्म की रिलीज डेट की बात करें तो नेटफ्लिक्स पर ये फिल्म 11 सितंबर को रिलीज होने जा रही है. मेकर्स ने इस फिल्म का पोस्टर जब से रिलीज किया है तभी से इस फिल्म की ओटीटी रिलीज का इंतजार था.
क्रू गर्ल

6 / 8
8 एपिसोड्स की इस सीरीज को आप अभी वीकेंड वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. ये सीरीज 10 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है. वहीं सीरीज की स्टारकास्ट की बात करें तो इस सीरीज में मिकू मार्टिन्यू, सैमुअल ब्रौन, काइल क्लार्क और जेसिका पारे लीड रोल में हैं. इन सभी सितारों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.
घमासान

7 / 8
अरशद वारसी और प्रतीक गांधी स्टारर ये फिल्म भी 11 सितंबर को रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म को आप जी5 पर बिंज वॉच कर सकते हैं. तिग्मांशु धूलिया के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में एक्शन-ड्रामा और क्राइम-थ्रिलर से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. इस फिल्म की कहानी डाकूओं पर आधारित है. बिंज वॉच करने के लिए ये फिल्म परफेक्ट चॉइस है.
अली बाबा और 40 भूत

8 / 8
हॉरर कॉमेडी के शौकीनों के लिए ये सीरीज एक परफेक्ट चॉइस है. आशा नेगी और विशाल वशिष्ठ स्टारर ये सीरीज 11 सितंबर को जियोहॉटस्टार पर रिलीज हो रही है. इस सीरीज में आपको हॉरर और कॉमेडी के साथ-साथ थ्रिलर से भरे सीन्स भी देखने को मिलेंगे. वहीं सीरीज की कहानी के हर मोड़ पर एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेगा.