जब एक श्राप बना बच्चे की मौत का कारण, कलेजा कंपा देगी 2 घंटे 17 मिनट की ये हॉरर-थ्रिलर फिल्म, Tumbbad से कई गुना ज्यादा खौफनाक मिलेंगे दृश्य

Best Horror Thriller Movie Kumari: फिल्म Tumbbad ने अपने हॉरर-थ्रिलर का ऐसा जादू चलाया है कि लोगों के इसके आगे कुछ अच्छा ही नहीं लगता. लेकिन कुछ फिल्में इसको टक्कर देती हैं. जैसे कि यह 2 घंटे 17 मिनट की फिल्म, जिसमें एक श्राप बच्चे की जान पर भारी पड़ जाता है.

Kumari Movie Review,
1 / 8
Kumari Movie Review,

Best Horror Thriller Movie Kumari: फिल्म Tumbbad ने अपने हॉरर-थ्रिलर का ऐसा जादू चलाया है कि लोगों के इसके आगे कुछ अच्छा ही नहीं लगता. लेकिन कुछ फिल्में इसको टक्कर देती हैं. जैसे कि यह 2 घंटे 17 मिनट की फिल्म, जिसमें एक श्राप बच्चे की जान पर भारी पड़ जाता है.  

विज्ञापन

Tumbbad फिल्म का क्रेज

 Tumbbad फिल्म का क्रेज2 / 8

इस फिल्म को रिलीज होते ही शौहरत नहीं मिली, लेकिन धीरे धीरे इसकी लोकप्रियता बढ़ी. लेकिन जब लोगों ने इसे देखा तो फैन हो गए. इसका थ्रिलर अंदाज लोगों को बहुत पसंद आया. लेकिन इसके जैसी एक और फिल्म है, जो आपको हैरान कर देगी.

विज्ञापन

कौन सी है वो धांसू फिल्म?

कौन सी है वो धांसू फिल्म?3 / 8

अगर आपको हॉरर-थ्रिलर फिल्में देखने का शौक है, तो Netflix पर कुमारी फिल्म जरूर देखें. यह फिल्म एक ऐसी कहानी है जो दिल को डरा देती है. यह मलयालम भाषा की हॉरर-थ्रिलर फिल्म है. इसमें मुख्य किरदार निभाया है ऐश्वर्या लक्ष्मी ने. फिल्म की लंबाई करीब 2 घंटे 17 मिनट है. यह कहानी एक पुराने श्राप के इर्द-गिर्द घूमती है.

क्या है कहानी?

क्या है कहानी?4 / 8

फिल्म की शुरुआत एक पुरानी कहानी से होती है. बहुत साल पहले एक गांव में लालच ने एक बच्चे की जान ले ली. एक अमीर आदमी ने गलती से दूसरे कबीले के बच्चे को मार दिया. इससे चट्टान नाम के देवता का श्राप गांव पर पड़ गया. अब उस गांव में हर पीढ़ी में कुछ अजीब और डरावनी चीजें होती रहती हैं.

विज्ञापन

कुमारी नाम की साधारण लड़की

 कुमारी नाम की साधारण लड़की5 / 8

इसके आगे कुमारी नाम की एक साधारण लड़की को गोद लिया गया. परिवार उसके शादी के लिए दबाव डालता है. वह एक ऐसे परिवार में ब्याही जाती है जो श्रापित जमीन पर रहता है. उसका पति भी परेशानियों से घिरा हुआ है. शादी के बाद कुमारी को पता चलता है कि वहां के लोग पुरानी परंपराओं और बलिदान में विश्वास रखते हैं.

श्राप और बच्चे की मौत

श्राप और बच्चे की मौत6 / 8

जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, कुमारी को अहसास होता है कि गांव का श्राप असली है. लोग अपनी जान बचाने के लिए पुरानी रीतियों का पालन करते हैं. फिल्म में एक बच्चे की मौत का दृश्य बहुत ही डरावना है. यह श्राप की वजह से होता है. मां बनने के बाद कुमारी अपने बच्चे की रक्षा के लिए लड़ती है. वह अंधविश्वास और डर के खिलाफ खड़ी होती है.

विज्ञापन

Tumbbad से ज्यादा खौफनाक

Tumbbad से ज्यादा खौफनाक7 / 8

टुम्बाड फिल्म को लोग बहुत पसंद करते हैं. उसमें भी लालच और श्राप की कहानी है. लेकिन कुमारी में दृश्य और ज्यादा डरावने हैं. यहां लोक कथाओं का मिश्रण है. अंधेरे जंगल, पुरानी हवेली और अजीब रस्में दिल की धड़कन तेज कर देती हैं. फिल्म में चट्टान देवता का भय और उसका प्रभाव बहुत गहरा है.

फिल्म की रेटिंग और OTT

फिल्म की रेटिंग और OTT8 / 8

इस फिल्म को 6.4 IMDb रेटिंग मिली है. इसके अलावा आप इस फिल्म को Netflix पर देख सकते हैं. इसको आज भी लोग Tumbbad से कंपेयर करते हैं, जिसे लोग बड़े चाव से देखना पसंद करते हैं. कुमारी सिर्फ डराने वाली फिल्म नहीं है. यह अंधविश्वास, मां का प्यार और परिवार की मजबूरी पर भी बात करती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन