2 दिन बाद 7 साल बड़े क्रिकेट होस्ट Gaurav Kapur संग शादी रचाएंगी Kritika Kamra, क्रिकेटर्स और एक्टर्स से सजेगी आफ्टर पार्टी
अभिनेत्री कृतिका कामरा और क्रिकेट होस्ट गौरव कपूर जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. कपल की शादी के डेट के साथ-साथ यह भी जानकारी सामने आ रही है कि कपल की वेडिंग में काफी कम लोग शामिल होने वाले हैं. चलिए जानते हैं कि कपल कब शादी करने वाले हैं.

अभिनेत्री कृतिका कामरा की लव लाइफ इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई है. कृतिका जल्द अपने बॉयफ्रेंड संग शादी के बंधन में बंधने वाली है. वो गौरव कपूर से शादी करने जा रही हैं.
कृतिका कामरा
2 / 6आपको बता दें कि इंस्टाग्राम पर कृतिका कामरा और गौरव कपूर की 'द आफ्टर पार्टी' का इनविटेशन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. उन्होंने लिखा, 'शाम में होने वाला यह फंक्शन 12 मार्च को किया जाएगा. इसके साथ उन्होंने समय भी बताया है. 7:30 मिनट.
कृतिका कामरा और गौरव कपूर
3 / 6कृतिका कामरा और गौरव कपूर के वेडिंग इनविटेशन कार्ड में लिखा है, 'हमें आपके साथ वेडिंग सेलिब्रेट करने में खुशी होगी. आप जल्दी आएं और जितनी देर तक पार्टी चलेगी एंजॉय करें. लेकिन आपको बता दें कि कपल ने अभी तक शादी की डेट अनाउंस नहीं की है.
कृतिका कामरा और गौरव कपूर कब करेंगे शादी
4 / 6हालांकि, यूजर्स अंदाजा लगा रहे हैं कि यह शादी 12 मार्च को हो सकती है. पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार कपल की यह शादी सिंपल रहने वाली है, जिसका वेन्यू साउथ मुंबई बताया जा रहा है. कपल ने पिछले साल दिसंबर में अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था.
कृतिका कामरा की कितनी है उम्र
5 / 6आपको बता दें कि कृतिका कामरा का नाम इससे पहले एक्टर करण कुंद्रा सॉन्ग जुड़ा था. लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था. दरअसल, गौरव कपूर तलाकशुदा है जिनकी उम्र 44 साल है. वही कृतिका कामरा की उम्र 37 साल है. कपल की उम्र में 7 साल का अंतर है. गौरव एक जाने-माने क्रिकेट होस्ट हैं.
कृतिका कामरा और गौरव कपूर वेडिंग गेस्ट
6 / 6आपको बता दें कि कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी में करीबी दोस्तों के साथ क्रिकेट जगत और फिल्म जगत के कई बड़े चेहरे शामिल होने वाले हैं.