'स्वर्ग से सुंदर...', खेसारी लाल की एक्ट्रेस ने रचाई शादी? भोजपुरी एक्टर संग सामने Wedding Photos

Raksha Gupta Wedding Photos: खेसारी लाल यादव के साथ काम कर चुकीं एक्ट्रेस रक्षा गुप्ता की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिन्होंने आते ही बवाल मचा दिया है. चर्चा शुरू हो गई है कि उन्होंने शादी कर ली है.

Raksha Gupta Wedding Photos
1 / 9
Raksha Gupta Wedding Photos

विज्ञापन

2 / 9

भोजपुरी सिनेमा में एक से बढ़कर एक एक्टर्स हैं, जो प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल जिंदगी को लेकर चर्चा में रहते हैं. ऐसे में अब रक्षा गुप्ता अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं. चर्चा उनकी शादी की खूब हो रही है. उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई हैं. (Photo- Raksha Gupta/Instagram)

विज्ञापन

3 / 9

रक्षा गुप्ता और खेसारी लाल की जोड़ी को स्क्रीन पर काफी पसंद किया जाता है. लेकिन इसी बीच उनकी किसी दूसरे भोजपुरी एक्टर संग उनकी शादी की तस्वीरें सामने आई है, जिसमें उन्हें दुल्हन के लिबास में सजे-धजे देखा जा सकता है. (Photo- Raksha Gupta/Instagram)

4 / 9

दुल्हन के गेटअप में फोटोज सामने आने के बाद रक्षा गुप्ता की शादी की चर्चाएं जोरों पर होने लगी है. वो लाल जोड़ा, मांग में सिंदूर और हाथों में चूड़ियां पहने नजर आ रही हैं. इसमें उनका लुक देखते ही बन रहा है. चर्चा हो रही है कि उन्होंने सीक्रेट वेडिंग की है. (Photo- Raksha Gupta/Instagram)

विज्ञापन

5 / 9

फोटोज में रक्षा गुप्ता के साथ भोजपुरी एक्टर प्रेम सिंह हैं, जो शादीशुदा लिबास में नजर आ रहे हैं. ऐसे में चलिए हम आपको इस वेडिंग की सच्चाई बताते हैं. ये फोटो किसी असली शादी की नहीं बल्कि रक्षा गुप्ता की अपकमिंग भोजपुरी फिल्म 'स्वर्ग से सुंदर' के सेट की है. (Photo- Raksha Gupta/Instagram)

6 / 9

इन तस्वीरों को साझा करने के साथ ही रक्षा गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर की है. उन्होंने इसे साझा करने के साथ ही फिल्म का टाइटल भी लिखा, 'स्वर्ग से सुंदर'. फिल्म की शूटिंग इन दिनों उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के महराजगंज में जोर-शोर से चल रही है. (Photo- Raksha Gupta/Instagram)

विज्ञापन

7 / 9

कुल मिलाकर, रक्षा गुप्ता और प्रेम सिंह की यह शादी रियल नहीं है. रक्षा गुप्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. उनकी और खेसारी की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है. दोनों ने म्यूजिक वीडियोज के साथ कई रील वीडियोज भी साथ में बनाए हैं, जिस पर मिलियन्स में व्यूज हैं. (Photo- Raksha Gupta/Instagram)

8 / 9

रक्षा ने केवल खेसारी ही नहीं बल्कि अरविंद अकेला कल्लू और रितेश पांडे जैसे स्टार्स संग काम किया है. भोजपुरी एक ऑटो रिक्शा चालक की बेटी हैं, जिन्होंने अब भोजपुरी सिनेमा में अपनी धाक जमा ली है. (Photo- Raksha Gupta/Instagram)

विज्ञापन

9 / 9

भोजपुरी एक्ट्रेस रक्षा गुप्ता. (Photo- Raksha Gupta/Instagram)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन