'फूहड़पन दिखाने आए हो?' कंगना रनौत ने Lock Upp 2 में रामकपूर को लगाई फटकार! TV स्टार की भी लगाई क्लास

Kangana Ranaut Slams Ram Kapoor Lock Upp 2: नेटफ्लिक्स का रियलिटी शो 'लॉक अप 2' चर्चाओं में छाया हुआ है. शो के कंटेस्टेंट्स के बीच आए दिन घमासान देखने को मिल रहा है. वहीं अब मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है जिसमें कंगना रनौत कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास लगाती नजर आ रही हैं. राम कपूर को कंगना रनौत ने खूब लताड़ा. चलिए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है.

lock upp 2 kangana ranaut
1 / 7

विज्ञापन

'लॉक अप 2' में पहुंची कंगना रनौत

'लॉक अप 2' में पहुंची कंगना रनौत2 / 7

'लॉक अप 2' को इस वीकेंड फराह खान और रितेश देशमुख के साथ कंगना रनौत होस्ट करने जा रही हैं. वहीं अब मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है जिसमें कंगना रनौत शो के कंटेस्टेंट्स को आईना दिखाती नजर आ रही हैं.

विज्ञापन

राम कपूर पर फूटा कंगना रनौत का गुस्सा

राम कपूर पर फूटा कंगना रनौत का गुस्सा3 / 7

सोशल मीडिया पर वायरल प्रोमो में कंगना रनौत शो के कंटेस्टेंट राम कपूर की क्लास लगाती दिखती हैं. एक्ट्रेस बोलती हैं, 'राम जी आपको गेम को इतना सीरियसली नहीं लेना था. आपको लगता है कि आप इस जेल से बड़े हैं, तो आप यहां आए ही क्यों हो? अपना फूहड़पन दिखाने आए हो?'

राम कपूर ने किया बचाव

राम कपूर ने किया बचाव4 / 7

वहीं कंगना के बयान पर राम कपूर भी अपनी सफाई देते हुए कहते हैं, 'जब समय आएगा तब मैं यहां बैठे सभी कंटेस्टेंट्स की तरह अपनी सच्चाई स्वीकार कर लुंगा.' राम कपूर के इस बयान पर कंगना का गुस्सा और बढ़ जाता है.

विज्ञापन

कंगना ने राम को दी चेतावनी

कंगना ने राम को दी चेतावनी5 / 7

राम कपूर को चेतावनी देते हुए कंगना रनौत आगे कहती हैं कि अगर आपको वाकई सुधरना है तो अपना बचाव मत कीजिए. इसके बाद सभी कंटेस्टेंट्स के चेहरे पर टेंशन भी देखने को मिली. कंगना रनौत ने बाकी सितारों को भी सच्चाई का आईना दिखाया.

टीवी एक्टर की भी लगाई क्लास

टीवी एक्टर की भी लगाई क्लास6 / 7

कंगना रनौत ने टीवी स्टार धीरज धूपर की भी जमकर क्लास लगाई. एक्ट्रेस ने धीरज को कहा, 'आप खुद को टीवी का शाहरुख खान बोलते हैं, लेकिन आप में शाहरुख खान वाली कोई खूबी नहीं है. आप तो यहां साइड कैरेक्टर की तरह रह रहे हो.'

विज्ञापन

कोई एक होगा एलिमिनेट

कोई एक होगा एलिमिनेट7 / 7

बता दें इस हफ्ते कंगना रनौत घर में मौजूद कंटेस्टेंट्स में से किसी एक कंटेस्टेंट्स को एलिमिनेट करती नजर आएंगी. अनसेफ कंटेस्टेंट्स में से किसी एक कंटेस्टेंट का सफर खत्म होने जा रहा है. अब देखना दिलचस्प होगा कि सबसे पहले कौन एलिमिनेट होता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन