9 साल पुरानी वो फिल्म, जो ओटीटी पर है छाई, कहानी और परफॉर्मेंस ने खोला दर्शकों का दिमाग, कहां देखें?
OTT Trending Film: ओटीटी पर हर हफ्ते कई नई फिल्में और सीरीज रिलीज होती रहती हैं. आजकल का दौर भी ऐसा है कि लोग घर बैठे पुरानी फिल्में और सीरीज को देखना पसंद करते हैं. आज हम आपको 9 साल पुरानी एक ऐसी ही सीरीज के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं...

जुमांजी वेलकम टू द जंगल
2 / 7दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि 9 साल पहले रिलीज हुई फिल्म 'जुमांजी: वेलकम टू द जंगल' है.
जुमांजी
3 / 7साल 2017 में आई इस फिल्म की बात करें तो ये एक एक्शन-एडवेंचर कॉमेडी फिल्म है, जो 1995 की क्लासिक 'जुमांजी' का सीक्वल है.
जेक कासडन
4 / 7फिल्म के निर्देशन की बात करें तो इस फिल्म को जेक कासडन ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में ड्वेन जॉनसन, जैक ब्लैक, केविन हार्ट, करेन गिलन लीड रोल में हैं.
फिल्म की कहानी
5 / 7फिल्म की कहानी की बात करें तो 'जुमांजी: वेलकम टू द जंगल' की कहानी चार हाई स्कूल के स्टूडेंट के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक पुराने वीडियो गेम के अंदर फंस जाते हैं.
कमाल की कहानी
6 / 7फिल्म में देखने मिलता है कि गेम के अंदर जाते ही वो अपनी असली पहचान खोकर गेम के करैक्टर में बदल जाते हैं, जिससे कहानी बहुत मजेदार हो जाती है.
imdb रेटिंग
7 / 7बता दें कि ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है. जी हां. बीते 1 हफ्ते से फिल्म नेटलिक्स की टॉप 10 ट्रेडिंग में पांचवें नंबर पर है. इसे अब तक 5 मिलियन व्यूज मिले चुके हैं और इसकी imdb रेटिंग 6.9 है.