1 / 7
(Pic Credit- Movie Trailer) जियोहॉटस्टार पर छाई लेटेस्ट कॉमेडी फिल्म
JioHotstar Trending Movie: जियोहॉटस्टार की ट्रेंडिंग लिस्ट में बदलाव देखने को मिला है. सारा अर्जुन की थ्रिलर फिल्म 'यूफोरिया' पछाड़ 2 घंटे 42 मिनट की कॉमेडी फिल्म पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. सिनेमाघरों में छाने के बाद अब ये फिल्म OTT पर भी तहलका मचा रही है. इस फिल्म में कॉमेडी के साथ एक्शन सीन्स भी देखने को मिलेंगे. चलिए जानते हैं लिस्ट में किस फिल्म का नाम शामिल है.
जियोहॉटस्टार की ट्रेंडिंग फिल्म

2 / 7
जियोहॉटस्टार पर ट्रेंड हो रही इस फिल्म का नाम 'वेलकम टू द जंगल' है. बीते शुक्रवार को जियोहॉटस्टार पर रिलीज हुई इस फिल्म ने ट्रेंडिंग लिस्ट में पहले नंबर पर कब्जा कर लिया है. अक्षय कुमार की इस मल्टी स्टारर फिल्म में आपको कॉमेडी के साथ-साथ एक्शन और सस्पेंस से भरे जबरदस्त सीन्स भी देखने को मिलेंगे. वहीं बीच-बीच में फिल्म में इमोशन्स भी देखने को मिलते हैं.
फिल्म की कहानी

3 / 7
फिल्म की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी एक ऐसे बिजनेसमैन के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपने काले धन को एक फिल्म में लगा देता है. वहीं इस फिल्म को 2 फ्लॉप डायरेक्टर देव-दास बना रहे होते हैं. इस फिल्म को बनाने के लिए ये डायरेक्टर्स फिल्म की स्टारकास्ट को फाइनल करती है. लीड रोल में एक ऐसे एक्टर को लिया जाता है जो एक फ्लॉप एक्टर होता है और अपना करियर बचाने के लिए भोजपुरी फिल्मों में काम कर रहा होता है.
फिल्म के ट्विस्ट एंड टर्न्स

4 / 7
कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है वैसे-वैसे फिल्म की स्टारकास्ट को फाइनल किया जाता है. धीरे-धीरे फिल्म की शूटिंग शुरू की जाती है और इस दौरान फिल्म के सभी सितारों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. वहीं एक ट्विस्ट ऐसा आता है जब फिल्म की स्टारकास्ट को शूटिंग के लिए एक ऐसे गांव में जाना पड़ जाता है जो रियल लाइफ में आतंकवादियों के कब्जे में होता है. इसके बाद फिल्म का प्लॉट ही बदल जाता है.
क्लाइमैक्स में छुपा सस्पेंस

5 / 7
'वेलकम टू द जंगल' फिल्म का असली सस्पेंस क्लाइमैक्स में छुपा है. क्लाइमैक्स में आपको नए-नए राज देखने को मिलते हैं. ट्विस्ट एंड टर्न्स के बीच भी फिल्म में कॉमेडी भरे सीन्स ही देखने को मिलते हैं. क्लाइमैक्स में क्या होता है ये जानने के लिए आपको इस फिल्म को जियोहॉटस्टार पर देखना होगा. वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए ये फिल्म परफेक्ट चॉइस है.
इन फिल्मों को छोड़ा पीछे

6 / 7
जियोहॉटस्टार पर रिलीज होते ही ये फिल्म पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. वहीं ट्रेंडिंग लिस्ट में इस फिल्म ने सारा अर्जुन की 'यूफोरिया' को भी पीछे छोड़ दिया है. यहां तक कि अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल रणवीर सिंह की 'धुरंधर' और 'धुरंधर: द रिवेंज' को भी पछाड़ दिया है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म के खूब चर्चे हो रहे हैं.
फिल्म की स्टारकास्ट

7 / 7
फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो अक्षय कुमार के साथ-साथ इस फिल्म में 15-20 सितारे शामिल हैं. इनमें सुनीत शेट्टी, परेशर रावल, अरशद वारसी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपडे, राजपाल यादव, तुषार कपूर, कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक, दलेर मेहंदी और यशपाल शर्मा जैसे सितारे शामिल हैं.