JioHotstar पर छाईं ये 5 नई फिल्में, नंबर 3 वाली तो 10 साल पहले हुई थी रिलीज; वीकेंड पर करें बिंज-वॉच

JioHotstar Trending Movies: वीकेंड पर अगर आप भी घर रहकर अपनी फैमिली के साथ फिल्में देखना चाहते हैं तो जियोहॉटस्टार की नई फिल्में अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. रिलीज होते ही ये फिल्में जियोहॉटस्टार की ट्रेंडिंग लिस्ट में छाई हुई हैं. इनमें आपको एक्शन से लेकर थ्रिलर सीन्स का भरपूर डोज मिलेगा. चलिए जानते हैं लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है?

jiohotstar trending movies
1 / 6

विज्ञापन

धुरंधर: द रिवेंज

धुरंधर: द रिवेंज2 / 6

रणवीर सिंह की 'धुरंधर: द रिवेंज' भी इस लिस्ट में शामिल है. साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म जियोहॉटस्टार की ट्रेंडिंग लिस्ट में छाई हुई है. इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ-साथ संजय दत्त, आर माधवन, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

तवई

तवई3 / 6

निर्भय जरीवाला और जयेश वृषिराज के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में आपको हॉरर सीन्स देखने को मिलेंगे. फिल्म में मनोज जोशी लीड रोल में हैं. इस फिल्म की कहानी में आपको एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे. सोशल मीडिया पर भी ये फिल्म काफी वायरल हो रही है.

दंगल

दंगल4 / 6

आमिर खान स्टारर ये फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थीं. 10 साल पहले रिलीज होने के बाद भी ये फिल्म जियोहॉटस्टार पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म में आमिर खान के साथ-साथ फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा लीड रोल में हैं. वहीं ये फिल्म बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में टॉप पर है.

विज्ञापन

धुरंधर

धुरंधर5 / 6

रणवीर सिंह की साल 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. ये एक्शन फिल्म भी जियोहॉटस्टार पर ट्रेंड कर रही है. फिल्म में अक्षय खन्ना की एक्टिंग को भी खूब पसंद किया गया. वहीं बॉक्स ऑफिस पर छाने के बाद अब ये फिल्म ओटीटी पर भी तहलका मचा रही है.

अवतार: फायर एंड ऐश

अवतार: फायर एंड ऐश6 / 6

जेम्स कैमरून के डायरेक्शन में बनी ये वर्ल्ड फेमस फिल्म भी ट्रेंडिंग लिस्ट में टॉप पर है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 10,250 करोड़ की कमाई की थी. वहीं ओटीटी पर भी फिल्म ने तहलका मचाया हुआ है. वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए ये परफेक्ट चॉइस है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन