JioHotstar पर ट्रेंड कर रहीं ये 10 फिल्में-सीरीज, एक में तो दिखी महिलाओं संग हुए अत्याचार की दास्तान

JioHotstar Trending Top 10 Movies Web Series: जियो हॉटस्टार पर कई फिल्में और वेब सीरीज ट्रेंड हो रही हैं. सोशल मीडिया पर भी इन फिल्मों और सीरीज की कहानी काफी छाई हुई है. इन फिल्मों और सीरीज को आप अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. कॉमेडी से लेकर एक्शन तक की फिल्में और सीरीज इस लिस्ट में शामिल है. चलिए इन फिल्मों और सीरीज पर एक नजर डालते हैं.

jiohotstar trending top 10 movies web series
1 / 11

विज्ञापन

चिरैया

चिरैया2 / 11

दिव्या दत्ता की लेटेस्ट वेब सीरीज 'चिरैया' जियो हॉटस्टार पर छाई हुई है. इस वेब सीरीज में शादी के बाद महिलाओं के साथ हुए अत्याचार की कहानी देखने को मिल रही है. इसमें आपको ड्रामा और थ्रिलर भी देखने को मिलेगा. शशांक शाह ने इस सीरीज को डायरेक्ट किया है.

विज्ञापन

काट्टान

काट्टान3 / 11

विजय सेतुपति की ये सीरीज भी जियो हॉटस्टार की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है. इसमें विजय सेतुपति के साथ-साथ मिलिंद सोमन, सुदेव नायर, और ऋशा जैकब्स भी लीड रोल में हैं. एम. मणिकंदन के डायरेक्शन बनी इस सीरीज को आप अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं.

द राजा साहब

द राजा साहब4 / 11

साउथ सुपरस्टार प्रभास की 'द राजा साहब' भी इस लिस्ट में शामिल है. इसमें आपको हॉरर के साथ-साथ कॉमेडी का डोज मिलेगा. वहीं प्रभास के साथ-साथ संजय दत्त, मालविका मोहनन और बोमन ईरानी भी लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

किस-किसको प्यार करूं 2

किस-किसको प्यार करूं 25 / 11

कपिल शर्मा की कॉमेडी फिल्म 'किस-किसको प्यार करूं 2' भी जियो हॉटस्टार पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म में कपिल शर्मा आयशा खान, वारिना हुसैन, पारुल गुलाटी और त्रिधा चौधरी लीड रोल में हैं. परिवार के साथ देखने के लिए ये परफेक्ट चॉइस है.

दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी

दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी6 / 11

महिमा चौधरी और संजय मिश्रा की 'दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी' भी ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है. वहीं इस फिल्म में महिमा चौधरी और संजय मिश्रा के साथ-साथ प्रवीण सिंह सिसोदिया लीड रोल में हैं. इसके साथ ही श्रीकांत वर्मा भी इस लिस्ट में शामिल है.

विज्ञापन

गेम ऑफ थ्रोन्स

गेम ऑफ थ्रोन्स7 / 11

अमेरिकन वेब सीरीज 'गेम ऑफ थ्रोन्स' भी इस लिस्ट में शामिल है. इस सीरीज की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें एमिलिया क्लार्क, सोफी टर्नर, किट हैरिंगटन, मैसी विलियम्स, लीना हेडी और पीटर डिंकलेज लीड रोल में हैं. इस सीरीज के 8 सीजन है.

सिम्बा: द फॉरेस्ट मैन

सिम्बा: द फॉरेस्ट मैन8 / 11

साल 2024 में रिलीज हुई 'सिम्बा: द फॉरेस्ट मैन' भी जियो हॉटस्टार पर छाई हुई है. इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें श्रीनाथ मगांती, अनुसूया भारद्वाज, जगपति बाबू और गौतमी लीड रोल में हैं. सोशल मीडिया पर भी ये छाई हुई है.

विज्ञापन

लाफ्टर शेफ्स

लाफ्टर शेफ्स9 / 11

'लाफ्टर शेफ्स' का तीसरा सीजन भी जियो हॉटस्टार पर ट्रेंड कर रही है. इस शो में टीवी के जाने-माने एक्टर्स कुकिंग करते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी ये शो ट्रेंड कर रहा है. इस शो को भारती सिंह होस्ट कर रही हैं.

जूटोपिया 2

जूटोपिया 210 / 11

एनिमेटेड फिल्म 'जूटोपिया 2' भी ट्रेंड कर रही है. इस मूवी को आप वीकेंड पर बिंज वॉच कर सकते हैं. परिवार के साथ देखने के लिए ये फिल्म काफी परफेक्ट है. इस फिल्म को देखते हुए आप जरा भी बोर नहीं होंगे.

विज्ञापन

लोका चैप्टर 1: चंद्रा

लोका चैप्टर 1: चंद्रा11 / 11

कल्याणी प्रियदर्शन, नासलेन के. गफूर और सैंडी स्टारर ये फिल्म भी जियो हॉटस्टार पर छाई हुई है. इस फिल्म में आपको एक्शन के साथ-साथ थ्रिलर सीन्स का भी भरपूर डोज मिलेगा. वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए ये परफेक्ट चॉइस है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन