JioHotstar पर भारत में छाईं ये 5 फिल्में-सीरीज, कॉमेडी-थ्रिलर और सस्पेंस का मिलेगा भरपूर डोज!

अगर आप वीकेंड घर पर रहकर ही एन्जॉय करना चाहते हैं तो हम आपके लिए टॉप 5 फिल्में-सीरीज लेकर आए हैं. इनमें आपको एक से बढ़कर एक ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिलेंगे. चलिए जानते हैं लिस्ट में किस-किसका नाम है.

JioHotstar Trending Series Movies
1 / 6

JioHotstar Trending Series Movies: जियोहॉटस्टार पर लेटेस्ट फिल्में और सीरीज ट्रेंड कर रही हैं. इन सीरीज और फिल्मों में आपको कॉमेडी के साथ-साथ सस्पेंस और थ्रिलर से भरे सीन्स भी देखने को मिलेंगे. सोशल मीडिया पर भी ये सीरीज और फिल्में छाई हुई हैं. चलिए आपको भी बताते हैं लिस्ट में किन-किन फिल्मों और सीरीज का नाम शामिल है.  

विज्ञापन

लाफ्टर शेफ्स

लाफ्टर शेफ्स2 / 6

भारती सिंह का कुकिंग रियलिटी शो जियोहॉटस्टार पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रहा है. इस शो में टीवी के जाने-माने सितारे कुकिंग करते नजर आते हैं. ये शो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस शो के अभी तक 3 सीजन रिलीज हो चुके हैं. वहीं तीसरे सीजन का फिनाले 25 और 26 जुलाई को रिलीज होने जा रहा है.

विज्ञापन

ठुकारा के मेरा प्यार

ठुकारा के मेरा प्यार3 / 6

धवल ठाकुर और संचिता बसु स्टारर इस सीरीज का हाल ही में दूसरा सीजन रिलीज हुआ है. रिलीज होते ही ये सीरीज जियोहॉटस्टार पर दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस सीरीज में आपको एक्शन, थ्रिलर और सस्पेंस का डबल डोज मिलेगा. अगर आप थ्रिलर सीरीज देखने के शौकीन हैं तो इसे आप अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं.

प्रीतम एंड पेड्रो

प्रीतम एंड पेड्रो4 / 6

अरशद वारसी और वीर हिरानी की ये सीरीज जियोहॉटस्टार पर तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है. इस सीरीज में थ्रिलर के साथ-साथ कॉमेडी सीन्स भी देखने को मिलेंगे. वहीं इस सीरीज की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें अरशद वारसी और वीर हिरानी के साथ-साथ मोना सिंह, विक्रांत मैसी, बोमन ईरानी और राजेश शर्मा मुख्य भूमिका में हैं.

विज्ञापन

चांद मेरा दिल

चांद मेरा दिल5 / 6

अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की ये रोमांटिक फिल्म भी जियोहॉटस्टार पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म ने ट्रेंडिंग लिस्ट में चौथे नंबर पर अपनी जगह बना ली है. ये फिल्म सिनेमाघरों में फ्लॉप हो गई थी और ओटीटी पर आते ही ये फिल्म ट्रेंडिंग बन गई. दोनों सितारों की केमिस्ट्री को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.

धुरंधर: द रिवेंज

धुरंधर: द रिवेंज6 / 6

रणवीर सिंह की ये ब्लॉकबस्टर फिल्म जियोहॉटस्टार पर 5वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म में थ्रिलर सीन्स के साथ-साथ धमाकेदार एक्शन सीन्स हैं. इसकी स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें रणवीर सिंह के साथ-साथ संजय दत्त, आर माधवन, राकेश बेदी, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन