JioHotstar पर ट्रेंड कर रही 5 साल पुरानी 2 घंटे 26 मिनट की फिल्म, नए जमाने में दिखेगा प्यार का पुराना अंदाज!

JioHotstar Trending Movie: जियोहॉटस्टार पर कई फिल्में और सीरीज ट्रेंड कर रही हैं. इन फिल्मों और सीरीज में एक ऐसी भी फिल्म है जो 5 साल पहले रिलीज हुई थी और अभी भी ये जियो हॉटस्टार की ट्रेंडिंग लिस्ट में बनी हुई है. इस फिल्म में आपको नए जमाने में पुराने प्यार का अंदाजा होगा. वहीं इसकी आईएमडीबी रेटिंग भी 7.6 है. चलिए फिल्म के बारे में डिटेल में जानते हैं.

shiddat movie trending on jiohotstar
1 / 8

विज्ञापन

जियो हॉटस्टार पर ट्रेंड कर रही 'शिद्दत'

जियो हॉटस्टार पर ट्रेंड कर रही 'शिद्दत'2 / 8

जियो हॉटस्टार पर ट्रेंड हो रही इस फिल्म का नाम 'शिद्दत' है. सनी कौशल और राधिका मदन की इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म की कहानी आपकी आंखों में भी आंसू ला देगी. साल 2021 में रिलीज हुई इस फिल्म को ऑडियंस ने काफी पसंद किया था.

विज्ञापन

रोमांटिक ड्रामा फिल्म फिर बनी ट्रेंडिंग

रोमांटिक ड्रामा फिल्म फिर बनी ट्रेंडिंग3 / 8

वहीं अब 5 साल के बाद एक बार फिर ये फिल्म जियो हॉटस्टार की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गई है. अगर आप भी इस वीकेंड अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक फिल्म देखने का प्लान बना रहे हैं तो ये फिल्म बिंज वॉच करने के लिए परफेक्ट चॉइस है.

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी4 / 8

फिल्म की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी जग्गी और कार्तिका के इर्द-गिर्द घूमती है. लंदन में रहने वाली कार्तिका भारत में स्विमिंग टूर्नामेंट में पार्टिसिपेट करने आती है. यहां उसकी मुलाकात हॉकी के खिलाड़ी जग्गी से होती है.

विज्ञापन

प्यार में बदली दोस्ती

प्यार में बदली दोस्ती5 / 8

स्पोर्ट्स टूर्नामेंट में एक-दूसरे से मिलने के बाद दोनों के बीच अनबन हो जाती है. वहीं ये अनबनी वाली दोस्ती प्यार में कब बदल जाती है दोनों को पता ही नहीं चलता. वहीं कार्तिका लंदन जाते समय जग्गी से बताती हैं कि लंदन में कुछ ही महीनों में उनकी शादी किसी और से होने जा रही है. साथ ही कार्तिका जग्गी से दूरी बनाने के लिए भी कहती हैं.

फिल्म के ट्विस्ट एंड टर्न्स

फिल्म के ट्विस्ट एंड टर्न्स6 / 8

वहीं कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब जग्गी कार्तिका को भूल नहीं पाता और वो अवैध रूप से कार्तिका से मिलने के लिए लंदन निकल पड़ता है. इस दौरान जग्गी के साथ कई हादसे भी होते हैं. इसी बीच कहानी में कई ट्विस्ट एंड टर्न्स भी देखने को मिलते हैं.

विज्ञापन

क्लाइमैक्स है फिल्म की जान

क्लाइमैक्स है फिल्म की जान7 / 8

फिल्म के क्लाइमैक्स में ऐसा ट्विस्ट देखने को मिलता है कि आपके भी आंखों से आंसू निकल पड़ेंगे. 'शिद्दत' के क्लाइमैक्स को जानने के लिए आपको ये फिल्म जियो हॉटस्टार पर देखनी होगी. वहीं इसे देखने के बाद आप जरा भी बोर नहीं होंगे.

'शिद्दत' मूवी की स्टारकास्ट

'शिद्दत' मूवी की स्टारकास्ट8 / 8

'शिद्दत' मूवी की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें राधिका मदन और सनी कौशल के साथ-साथ मोहित रैना और डायना पेंटी भी लीड रोल में हैं. कुणाल देशमुख के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.6 है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन