JioHotstar पर एंटरटेनमेंट का धमाका! वीकेंड पर देखें ये 7 लेटेस्ट फिल्में-सीरीज

JioHotstar Trending Movies-Series: अगर आप भी वीकेंड पर घर में रहकर फैमिली संग एन्जॉय करने के शौकीन हैं तो जियो हॉटस्टार पर लेटेस्ट फिल्में और सीरीज देख सकते हैं. ये फिल्में और वेब सीरीज जियो हॉटस्टार पर टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हैं. इनमें आपको कॉमेडी, एक्शन और थ्रिलर सीन्स देखने को मिलेंगे. चलिए आपको भी बताते हैं लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है?

jiohotstar trending movies series (2)
1 / 8

विज्ञापन

किस-किसको प्यार करूं 2

किस-किसको प्यार करूं 22 / 8

कपिल शर्मा की लेटेस्ट कॉमेडी फिल्म 'किस-किसको प्यार करूं 2' का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. ये सीरीज जियो हॉटस्टार पर छाई हुई है. वहीं इस सीरीज की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें कपिल शर्मा के साथ-साथ मनजोत सिंह, हीरा वरीना, त्रिधा चौधरी, पारुल गुलाटी और आयशा खान लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

सर्वम माया

सर्वम माया3 / 8

निविन पॉली और रिया शिबू स्टारर ये फिल्म भी जियो हॉटस्टार पर छाई हुई है. इस फिल्म में आपको रोमांटिक कॉमेडी देखने को मिलेगी. वहीं वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए ये फिल्म परफेक्ट चॉइस है. इस फिल्म को अखिल सत्यन ने डायरेक्ट किया है.

गुस्ताख इश्क

गुस्ताख इश्क4 / 8

विजय वर्मा और फातिमा सना शेख की ये फिल्म हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई है. इस फिल्म में इन दोनों सितारों के साथ-साथ नसीरुद्दीन शाह, रोहन वर्मा और शारिब हाशमी मुख्य भूमिका में हैं. वहीं इस फिल्म को विभू पुरी ने डायरेक्ट किया है.

विज्ञापन

संगमरमर

संगमरमर5 / 8

सौरभ राज जैन की ये लेटेस्ट सीरीज भी जियोहॉटस्टार की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है. इस सीरीज में आपको रोमांस और फैमिली ड्रामा देखने को मिलेगा. वहीं इसमें सौरभ राज जैन के साथ-साथ शीन दास और स्मिता बंसल लीड रोल में हैं.

यूफोरिया

यूफोरिया6 / 8

'यूफोरिया' का तीसरा सीजन जियो हॉटस्टार पर हाल ही में रिलीज हुआ है और ये ट्रेंडिंग लिस्ट में छा गया है. वहीं इसकी स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें जैंडेया, सिडनी स्विनी और एलेक्सा डेमी लीड रोल में हैं और इन सितारों ने अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीत लिया.

विज्ञापन

हीर एक्सप्रेस

हीर एक्सप्रेस7 / 8

दिविता जुनेजा और प्रित कमानी स्टारर ये फिल्म भी जियो हॉटस्टार की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें दिविता जुनेजा और प्रित कमानी के साथ-साथ मेघना मलिक, गुलशन ग्रोवर और आशुतोष राणा लीड रोल में हैं.

द राजा साहब

द राजा साहब8 / 8

प्रभास की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'द राजा साहब' भी जियो हॉटस्टार पर छाई हुई है. इस फिल्म ने ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया है. वहीं इसकी स्टारकास्ट की बात की जाए तो इसमें प्रभास के साथ-साथ निधि अग्रवाल, रिद्धि कुमार और मालविका मोहनन लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन