JioHotstar पर ट्रेंड कर रहे हैं ये 9 TV शोज, 'अनुपमा' और 'तुलसी' बनीं ऑडियंस की फेवरेट!

JioHotstar Trending 9 TV Shows: जियो हॉटस्टार पर टीवी के फेमस शोज ट्रेंड कर रहे हैं. इनमें 'अनुपमा' से लेकर 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' भी शामिल है. सोशल मीडिया पर भी इन शोज का जलवा देखने को मिल रहा है. फैंस भी इसे काफी पसंद कर रहे हैं. चलिए आपको भी बताते हैं लिस्ट में और कौन-कौन से शोज शामिल हैं?

jiohotstar trending tv shows (1)
1 / 10

विज्ञापन

नागिन 7

नागिन 72 / 10

प्रियंका चाहर चौधरी का टीवी शो 'नागिन 7' भी इस लिस्ट में शामिल है. एकता कपूर के शो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. ये ही वजह है कि सोशल मीडिया पर भी ये शो ट्रेंडिंग में छाया हुआ है.

विज्ञापन

ये रिश्ता क्या कहलाता है

ये रिश्ता क्या कहलाता है3 / 10

स्टार प्लस का ये शो भी टीवी के साथ-साथ जियो हॉटस्टार पर ट्रेंड कर रही है. ये शो टीवी के सबसे पुराने शोज की लिस्ट में शामिल है. वहीं फैंस आज भी ये शो काफी पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर ये छाया हुआ है.

सहर होने को है

सहर होने को है4 / 10

कलर्स का ये फेमस शो भी इस लिस्ट में शामिल है. इस शो में ऋषिता कोठारी और पार्थ समथान लीड रोल में नजर आ रहे हैं. फैंस इन दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद कर रहे हैं. वहीं इसमें माही विज भी लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

लाफ्टर शेफ्स

लाफ्टर शेफ्स5 / 10

कुकिंग रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स' भी इस लिस्ट में शामिल है. भारती सिंह इस शो को होस्ट कर रही हैं. वहीं इस शो में टीवी के जाने-माने सितारे कुकिंग करते हुए अपनी कॉमेडी से ऑडियंस को एंटरटेन करते हैं.

अनुपमा

अनुपमा6 / 10

रुपाली गांगुली का ये शो सालों से ऑडियंस के दिलों पर छाया हुआ है. स्टार प्लस के इस शो ने रुपाली गांगुली को घर-घर में फेमस कर दिया है. वहीं अब ये शो जियो हॉटस्टार पर भी ट्रेंड कर रहा है.

विज्ञापन

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 27 / 10

स्मृति ईरानी का ये लेटेस्ट शो भी इस लिस्ट में शामिल है. एकता कपूर के इस शो में आए दिन नए-नए ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. वहीं स्मृति ईरानी ने तुलसी बनकर फैंस को खूब एंटरटेन किया है.

मन्नत- हर खुशी पाने की

मन्नत- हर खुशी पाने की8 / 10

आयशा सिंह और अदनान खान का ये शो भी जियो हॉटस्टार पर छाया हुआ है. फैंस इस शो को काफी पसंद कर रहे हैं. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी इस शो के सीन्स काफी ट्रेंड कर रहे हैं. शो की कास्ट को भी खूब प्यार मिल रहा है.

विज्ञापन

महादेव एंड सन्स

महादेव एंड सन्स9 / 10

कलर्स टीवी चैनल का ये शो भी जियो हॉटस्टार पर ट्रेंड कर रहा है. इस शो की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें शक्ति आनंद, स्नेहा वाघ और मानसी साल्वी लीड रोल में हैं. इन सभी सितारों ने ऑडियंस के दिलों में अलग ही जगह बना ली है.

उड़ने की आशा

उड़ने की आशा10 / 10

कंवर ढिल्लों और नेहा हरसोरा का ये सीरीयल भी जियो हॉटस्टार पर ट्रेंड कर रहा है. इस शो में सैली देशमुख और सचिन परेश देशमुख की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया. सोशल मीडिया पर भी ये ट्रेंड कर रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन