
1 / 10
JioHotstar Trending Movies: जियो हॉटस्टार पर कई ऐसी फिल्में और वेब सीरीज हैं जो छाई हुई हैं. इन फिल्मों में आपको एक्शन के साथ-साथ कॉमेडी और थ्रिलर सीन्स भी देखने को मिलेंगे. वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए ये फिल्में परफेक्ट चॉइस हैं. इनमें विजय देवरकोंडा की फिल्म से लेकर अक्षय कुमार तक की फिल्म शामिल है. चलिए जियो हॉटस्टार की ट्रेंडिंग फिल्मों पर एक नजर डालते हैं.
आवेशम

2 / 10
साल 2024 में आई 'आवेशम' मूवी भी इस लिस्ट में शामिल है. फहाद फाजिल की इस फिल्म में एक्शन के साथ-साथ कॉमेडी का भी डोज मिलेगा. फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें फहाद फाजिल के साथ-साथ हिप्जस्टर और मिथुन जय शंकर लीड रोल में हैं.
लोका चैप्टर 1: चंद्रा

3 / 10
कल्याणी प्रियदर्शन की 'लोका चैप्टर 1: चंद्रा' भी जियो हॉटस्टार की ट्रेंडिंग फिल्मों की लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में कल्याणी प्रियदर्शन के साथ-साथ दुलकर सलमान और नस्लेन के गफूर भी लीड रोल में हैं. साल 2025 में रिलीज हुई इस फिल्म को ऑडियंस ने काफी पसंद किया था.
रॉबिनहुड

4 / 10
'रॉबिनहुड' मूवी भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें श्रीलीला, केतिका शर्मा और निथिन लीड रोल में हैं. इन सभी सितारों की एक्टिंग को फैंस ने काफी पसंद भी किया. वीकेंड पर देखने के लिए ये परफेक्ट चॉइस है.
सलार

5 / 10
प्रभास की एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'सलार' भी इस लिस्ट में शामिल है. प्रभास के साथ-साथ फिल्म में श्रुति हासन, श्रीया रेड्डी और पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल में हैं. इस फिल्म में आपको धमाकेदार एक्शन सीन्स देखने को मिलेंगे.
मार्को

6 / 10
साल 2024 में आई 'मार्को' भी जियो हॉटस्टार पर ट्रेंड कर रही है. फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें उन्नी मुकुंदन, सिद्दीकी, जगदीश, कबीर दुहान सिंह और अभिमन्यु शम्मी थिलाकन लीड रोल में नजर आए हैं.
मिराई

7 / 10
तेजा सज्जा और रितिका नायक की 'मिराई' मूवी भी जियो हॉटस्टार पर छाई हुई है. साल 2025 में रिलीज हुई इस फिल्म के एक्शन सीन्स को ऑडियंस ने काफी पसंद किया. वहीं वीकेंड पर देखने के लिए ये परफेक्ट है.
कट्टपुतली

8 / 10
अक्षय कुमार की 'कट्टपुतली' फिल्म भी जियो हॉटस्टार पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ-साथ रकुल प्रीत सिंह और सरगुन मेहता लीड रोल में हैं. वहीं इन सितारों के साथ-साथ फिल्म में चंद्रचूड़ सिंह भी अहम भूमिका निभाते नजर आए.
लाइगर

9 / 10
साल 2022 में रिलीज हुई 'लाइगर' मूवी भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें विजय देवरकोंडा, अनन्या पांडे और रशिका प्रधान लीड रोल में हैं. जियो हॉटस्टार पर इस फिल्म को काफी पसंद किया गया.
द फैमिली स्टार

10 / 10
विजय देवरकोंडा और मृणाल ठाकुर की 'द फैमिली स्टार' में आपको कॉमेडी के साथ-साथ एक्शन सीन्स भी देखने को मिलेंगे. साल 2024 में रिलीज हुई इस फिल्म को ऑडियंस ने काफी पसंद किया था और विजय-मृणाल की जोड़ी फैंस को पसंद आई थी.