JioHotstar पर ट्रेंड कर रही 2 साल पुरानी ये थ्रिलर ड्रामा सीरीज, 7 एपिसोड्स में दिखा प्यार और धोखा!

JioHotstar Top Trending Series: जियोहॉटस्टार पर नई और पुरानी सीरीज-फिल्में टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गई है. आज हम एक ऐसी सीरीज की बात करने जा रहे हैं जो 2 साल पहले रिलीज हुई थी और ये टॉप 8 पर ट्रेंड कर रही है. इस सीरीज की कहानी में आपको प्यार और धोखा देखने को मिलेगा. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर हम किस सीरीज की बात कर रहे हैं?

thukra ke mera pyaar on jiohotstar
1 / 7

विज्ञापन

जियोहॉटस्टार की ट्रेंडिंग सीरीज

जियोहॉटस्टार की ट्रेंडिंग सीरीज2 / 7

जियोहॉटस्टार की इस ट्रेंडिंग सीरीज का नाम 'ठुकरा के मेरा प्यार' है. 7 एपिसोड्स की इस सीरीज में आपको एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे. वहीं सोशल मीडिया पर भी इस सीरीज को फैंस ने पॉजिटिव रिस्पॉन्स दिया.

विज्ञापन

सीरीज की कहानी

सीरीज की कहानी3 / 7

सीरीज की कहानी कुलदीप और शानविका के इर्द-गिर्द घूमती है. वहीं प्यार से शुरू हुई इस सीरीज की कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, वैसे-वैसे कहानी राजनीति में बदल जाती है. इसी बीच प्यार में धोखा भी देखने को मिलता है.

2 साल पहले रिलीज हुई थी सीरीज

2 साल पहले रिलीज हुई थी सीरीज4 / 7

22 नवंबर साल 2024 में रिलीज हुई ये सीरीज अभी भी जियोहॉटस्टार पर टॉप 8 नंबर पर ट्रेंड कर रही है. ऑडियंस ने सीरीज की स्टारकास्ट की भी एक्टिंग की खूब तारीफ की थी. सीरीज में धवल ठाकुर और संचिता बसु लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

सीरीज के लीड एक्टर्स

सीरीज के लीड एक्टर्स5 / 7

धवल ठाकुर ने कुलदीप का किरदार निभाया है तो वहीं दूसरी ओर संचिता बसु ने शानविका का किरदार निभाया है. इन दोनों की केमिस्ट्री को फैंस ने काफी पसंद भी किया. फ्री टाइम में बिंज वॉच करने के लिए ये सीरीज परफेक्ट चॉइस है.

दूसरे सीजन की रिलीज डेट आई सामने

दूसरे सीजन की रिलीज डेट आई सामने6 / 7

जियोहॉटस्टार की इस ट्रेंडिंग सीरीज के दूसरे सीजन पर भी अपडेट सामने आ गया है. इसका नया सीजन 19 जून को जियोहॉटस्टार पर ही रिलीज किया जाएगा. अब फैंस को इसके दूसरे सीजन की रिलीज डेट का बेसब्री से इंतजार है.

विज्ञापन

कितनी है सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग?

कितनी है सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग?7 / 7

संचिता बसु और धवल ठाकुर की इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 6.5 है. इसके दूसरे सीजन के रिलीज से पहले 7 एपिसोड्स के पहले सीजन को निपटा लें. वहीं वीकेंड के लिए भी आप इसे अपनी वॉचलिस्ट में ऐड कर सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन