JioHotstar पर ट्रेंड कर रहीं ये 5 फिल्में-सीरीज, तीसरे नंबर वाली तो सिनेमाघरों में हुई थी फ्लॉप

JioHotstar Top Trending Movies Series: जियोहॉटस्टार की ट्रेंडिंग लिस्ट में नई और पुरानी फिल्में और सीरीज ट्रेंड कर रही हैं. सोशल मीडिया पर भी इन फिल्मों और सीरीज को खूब पसंद किया जा रहा है. चलिए लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.

jiohotstar top trending movie series
1 / 6

JioHotstar Top Trending Movies Series: जियोहॉटस्टार पर टॉप 5 फिल्में और सीरीज ट्रेंड कर रही हैं. इनमें आपको एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे. ट्रेंडिंग फिल्मों और सीरीज में एक फिल्म ऐसी भी है जो सिनेमाघरों में फ्लॉप हो गई थी और जियोहॉटस्टार पर ये टॉप ट्रेंड कर रही है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज शामिल हैं.  

विज्ञापन

ठुकरा के मेरा प्यार

ठुकरा के मेरा प्यार2 / 6

धवल ठाकुर और संचिता बसु स्टारर 52 एपिसोड्स की ये सीरीज जियोहॉटस्टार पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस सीरीज में प्यार और बदले की कहानी देखने को मिलेगी. हाल ही में इस सीरीज का दूसरा सीजन रिलीज किया गया है, जिसके बाद ये टॉप ट्रेंडिंग बन गई है. सीरीज में धवन और संचिता की जोड़ी को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.5 है.

विज्ञापन

हाउस ऑफ ड्रैगन

हाउस ऑफ ड्रैगन3 / 6

'हाउस ऑफ ड्रैगन' का तीसरा सीजन हाल ही में रिलीज हुआ है. इस सीजन का फैंस को लंबे समय से इंतजार था. वहीं अब रिलीज होते ही ये सीरीज जियोहॉटस्टार पर दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस सीरीज में एक्शन के साथ-साथ इमोशन्स और रोमांस का भी डोज मिलेगा. वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए ये सीरीज परफेक्ट चॉइस है.

द ताज स्टोरी

द ताज स्टोरी4 / 6

परेश रावल स्टारर 'द ताज स्टोरी' भी जियोहॉटस्टार की इस ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है. बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म फ्लॉप हो गई थी, लेकिन ओटीटी पर आते ही ये छा गई है. जियोहॉटस्टार पर ये फिल्म तीसरे नंबर पर ट्र्रेंड कर रही है. फिल्म में परेश रावल के साथ-साथ स्नेहा वाघ, जाकिर हुसैन और अमृता खानविलकर लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

धुरंधर: द रिवेंज

धुरंधर: द रिवेंज5 / 6

रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर: द रिवेंज' भी जियोहॉटस्टार पर तहलका मचा रही है. इस सीरीज में एक्शन, थ्रिलर और सस्पेंस से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. ये फिल्म जियोहॉटस्टार पर चौथे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. वहीं फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें रणवीर सिंह के साथ-साथ सारा अर्जुन, अक्षय खन्ना, राकेश बेदी, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और दानिश पंडोर लीड रोल में हैं.

उयिर

उयिर6 / 6

रोशन मैथ्यू और बैजू संतोष स्टारर ये फिल्म भी जियोहॉटस्टार की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में छाई हुई है. ये फिल्म एक इन्वेस्टिगेटिव क्राइम ड्रामा थ्रिलर फिल्म है. एम. पद्मकुमार के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में आपको एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे. ये फिल्म जियोहॉटस्टार पर 5वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन