JioHotstar पर संडे में घर बैठे देखें ये 7 थ्रिलर फिल्में-सीरीज, हर एक की है टॉप IMDb रेटिंग!
JioHotstar Top Thriller Movies: अगर आप भी थ्रिलर फिल्में और सीरीज देखने के शौकीन हैं तो जियोहॉटस्टार की इन सीरीज-फिल्मों को अपनी लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इनमें आपको एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे. चलिए जानते हैं लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है?

धुरंधर
2 / 8रणवीर सिंह की 'धुरंधर' हाल ही में जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुई है. मेकर्स ने इस फिल्म का अनकट वर्जन जियोहॉटस्टार पर रिलीज किया है. वहीं इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ-साथ संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल लीड रोल में हैं. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 8.3 है.
अगली
3 / 8साल 2013 में रिलीज हुई इस फिल्म का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. 2 घंटे 8 मिनट की इस फिल्म में आपको एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 7.9 है.
अंधाधुन
4 / 8आयुष्मान खुराना की ये थ्रिलर फिल्म भी संडे में घर पर बैठकर देखने के लिए परफेक्ट है. इस फिल्म में आपको क्राइम के साथ-साथ थ्रिलर सीन्स भी देखने को मिलेंगे. वहीं इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.2 है.
द फ्रीलांसर
5 / 8मोहित रैना की ये सीरीज भी इस लिस्ट में शामिल है. इस सीरीज को फैंस ने काफी पसंद भी किया था. संडे के दिन बिंज वॉच करने के लिए ये सीरीज परफेक्ट चॉइस है. इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 8.1 है.
ताजा खबर
6 / 8भुवन बाम की इस सीरीज के 2 सीजन रिलीज हो चुके हैं. वहीं हर सीजन में आपको थ्रिलर के साथ-साथ सस्पेंस से भरपूर सीन्स भी देखने को मिलेंगे. सीरीज में भुवन बाम के साथ-साथ श्रिया पिलगांवकर भी लीड रोल में हैं. वहीं इसकी आईएमडीबी रेटिंग 8 है.
होस्टेजेस
7 / 8टिस्का चोपड़ा और रोनित रॉय की इस सीरीज में भी आपको थ्रिलर सीन्स देखने को मिलेंगे. इस सीरीज के अब तक 2 सीजन रिलीज हो चुके हैं और 22 एपिसोड्स हैं. संडे में बिंज वॉच करने के लिए ये परफेक्ट चॉइस है. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 6.8 है.
मिसेज देशपांडे
8 / 8माधुरी दीक्षित की ये थ्रिलर सीरीज भी इस लिस्ट में शामिल है. इस सीरीज में माधुरी दीक्षित के साथ-साथ सिद्धार्थ चंदेकर, प्रियांशु चटर्जी और दीक्षा जुनेजा लीड रोल में हैं. इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 6.2 है.